दोस्त ने नहीं दिया सिगरेट, तो पत्थर से सिर कुचल कर ले ली जान... टोल प्लाजा के पास बंद पड़े होटल में मिला शव

Shivpuri,MP

दो दोस्तों के बीच सिगरेट को लेकर विवाद बढ़ गया. मामला इतना आगे बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे को जान से मार डाला. शव की पहचान छिपाने के लिए उसे पत्थर से कुचल दिया.

बचपन के दो दोस्त, जो एक दूसरे के बगैर रह नहीं पाते थे. उन दोनों के बीच एक मामूली सिगरेट की बात लेकर लड़ाई हो गई. मामला शिवपुरी जिले के सुभाष पुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां टोल प्लाजा के पास बंद पड़े होटल में एक युवक की सर कुचली हुई लाश पुलिस ने बरामद की थी. जब पुलिस ने इस पूरे मामले की पड़ताल की, तो पता लगा कि बचपन के अपने दोस्त की हत्या एक दोस्त ने मामूली-सी सिगरेट के लिए कर दी. दरअसल, दोनों के बीच में सिगरेट के लिए झगड़ा हुआ और झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोस्त ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट न केवल उतार दिया, बल्कि उसकी लाश की पहचान ना हो सके, इसके लिए पत्थर से कुचलकर बड़ी बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया.

क्या है पूरा मामला

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि उसके मुताबिक दो दोस्त थे. एक का नाम धर्मेंद्र आदिवासी, तो दूसरे का नाम अर्जुन आदिवासी था. दोनों के बीच बचपन से ही गहरी दोस्ती थी. दोनों शराब और सिगरेट के आदि थे. टोल प्लाजा के पास इन दोनों ने एक ट्रक ड्राइवर से झगड़ा किया और ट्रक ड्राइवर से झगड़ा होने के बाद पास में बनी एक गुमटी से धर्मेंद्र आदिवासी ने दो सिगरेट खरीदी. अर्जुन आदिवासी ने एक सिगरेट के लिए धर्मेंद्र से मांग की, लेकिन धर्मेंद्र ने सिगरेट देने से इनकार कर दिया. अब शराब के नशे में इन दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ. नौबत हत्या तक आ गई और अर्जुन आदिवासी ने अपने बचपन के दोस्त धर्मेंद्र का बड़ी ही बेरहमी के साथ पत्थर से कुचलकर कत्ल कर दिया. SIG

तुरंत एक्टिव हुई पुलिस

कत्ल करने के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था. लेकिन, पुलिस ने इसे बस स्टॉप से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा कायम कर जांच पड़ताल शुरू की है. सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोल प्लाजा के पास बंद पड़े हुए होटल में पुलिस ने एक सर कुचली हुई लाश को बरामद किया था. जब जांच पड़ताल की गई तो पता लगा के एक सिगरेट के पीछे दोनों दोस्तों के बीच में कहासुनी के बाद हत्या तक बात पहुंच गई और धर्मेंद्र की हत्या उसके दोस्त अर्जुन ने बेरहमी के साथ कर दी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Oct 2024 By दैनिक जागरण

दोस्त ने नहीं दिया सिगरेट, तो पत्थर से सिर कुचल कर ले ली जान... टोल प्लाजा के पास बंद पड़े होटल में मिला शव

Shivpuri,MP

बचपन के दो दोस्त, जो एक दूसरे के बगैर रह नहीं पाते थे. उन दोनों के बीच एक मामूली सिगरेट की बात लेकर लड़ाई हो गई. मामला शिवपुरी जिले के सुभाष पुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां टोल प्लाजा के पास बंद पड़े होटल में एक युवक की सर कुचली हुई लाश पुलिस ने बरामद की थी. जब पुलिस ने इस पूरे मामले की पड़ताल की, तो पता लगा कि बचपन के अपने दोस्त की हत्या एक दोस्त ने मामूली-सी सिगरेट के लिए कर दी. दरअसल, दोनों के बीच में सिगरेट के लिए झगड़ा हुआ और झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोस्त ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट न केवल उतार दिया, बल्कि उसकी लाश की पहचान ना हो सके, इसके लिए पत्थर से कुचलकर बड़ी बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया.

क्या है पूरा मामला

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि उसके मुताबिक दो दोस्त थे. एक का नाम धर्मेंद्र आदिवासी, तो दूसरे का नाम अर्जुन आदिवासी था. दोनों के बीच बचपन से ही गहरी दोस्ती थी. दोनों शराब और सिगरेट के आदि थे. टोल प्लाजा के पास इन दोनों ने एक ट्रक ड्राइवर से झगड़ा किया और ट्रक ड्राइवर से झगड़ा होने के बाद पास में बनी एक गुमटी से धर्मेंद्र आदिवासी ने दो सिगरेट खरीदी. अर्जुन आदिवासी ने एक सिगरेट के लिए धर्मेंद्र से मांग की, लेकिन धर्मेंद्र ने सिगरेट देने से इनकार कर दिया. अब शराब के नशे में इन दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ. नौबत हत्या तक आ गई और अर्जुन आदिवासी ने अपने बचपन के दोस्त धर्मेंद्र का बड़ी ही बेरहमी के साथ पत्थर से कुचलकर कत्ल कर दिया. SIG

तुरंत एक्टिव हुई पुलिस

कत्ल करने के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था. लेकिन, पुलिस ने इसे बस स्टॉप से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा कायम कर जांच पड़ताल शुरू की है. सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोल प्लाजा के पास बंद पड़े हुए होटल में पुलिस ने एक सर कुचली हुई लाश को बरामद किया था. जब जांच पड़ताल की गई तो पता लगा के एक सिगरेट के पीछे दोनों दोस्तों के बीच में कहासुनी के बाद हत्या तक बात पहुंच गई और धर्मेंद्र की हत्या उसके दोस्त अर्जुन ने बेरहमी के साथ कर दी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/when-her-friend-did-not-give-her-a-cigarette-she/article-801

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.