रात में कंघी मत कर! मां ने डांटा तो गुस्साई बेटी ने लगा ली फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव

Sahdol, MP

20 साल की आरती को मां द्वारा रात में बालों में कंघी करने से मना करना इतना नागवारा गुजरा कि वह नाराज होकर घर से बाहर निकल गई। इसके बाद घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर जंगल में एक पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। पुलिस को घटनास्थल के पास कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली है

दुनिया में शायद ही कोई मां पिता ऐसे होंगे जो अपने बच्चों को सही या गलत कार्य का बोध ना कराते हो और वैसे भी हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद आईने के सामने खड़े होकर कंघी करने के लिए हमारे बड़े बुजुर्ग और विद्वान पंडित भी मना करते हैं। लेकिन आज के इस डिजिटल दौर में इन सब बातों पर अमल आज की युवा पीढ़ी कहा करती है। मां बाप की समझाइश भी आज के बच्चों की इतनी बुरी लगती है कि वो अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देर शाम एक युवती ने बालों में कंघी करने से मां के द्वारा मना करने पर सुसाइड कर लिया।

जानें क्या है पूरा मामला

यह हैरान करने वाला मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतिम छोर छत्तीसगढ़ बार्डर पर स्थित झिकबिजुरी चौकी क्षेत्र के पथरिया टोला के जंगल का है। आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के झिकबिजुरी चौकी अंतर्गत ग्राम कुटेला के रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती आरती उर्फ गुड्डी को उसकी मां ने देर शाम बालों में कंघी करने से मना कर दिया। यह बात उसे इतनी नागवारा गुजरी कि वह नाराज होकर घर से बाहर निकल गई। इसके बाद घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित पथरिया टोला के जंगल में एक पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर झूल गई।

घटनास्थल के पास मिली आपत्तिजनक चीजें

हालांकि पुलिस को घटनास्थल के पास कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली है, जिससे ऐसा लग रहा है कि युवती के सुसाइड की वजह कुछ और भी हो सकती है। फिलहाल युवती के सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस पर मामले की झिकबिजुरी पुलिस बड़ी ही बारीकी से जांच कर सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं, इस पूरे मामले में शहडोल एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान का कहना है कि युवती के सुसाइड की जानकारी लगने पर झिकबिजुरी पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया मृतका की माता द्वारा बताया गया है कि रात में कंघी करने से मना किया था जिसके बाद वह कही चली गई। इसके बाद उसका फांसी के फंदे झूलता शव मिला है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2024 By दैनिक जागरण

रात में कंघी मत कर! मां ने डांटा तो गुस्साई बेटी ने लगा ली फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव

Sahdol, MP

दुनिया में शायद ही कोई मां पिता ऐसे होंगे जो अपने बच्चों को सही या गलत कार्य का बोध ना कराते हो और वैसे भी हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद आईने के सामने खड़े होकर कंघी करने के लिए हमारे बड़े बुजुर्ग और विद्वान पंडित भी मना करते हैं। लेकिन आज के इस डिजिटल दौर में इन सब बातों पर अमल आज की युवा पीढ़ी कहा करती है। मां बाप की समझाइश भी आज के बच्चों की इतनी बुरी लगती है कि वो अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देर शाम एक युवती ने बालों में कंघी करने से मां के द्वारा मना करने पर सुसाइड कर लिया।

जानें क्या है पूरा मामला

यह हैरान करने वाला मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतिम छोर छत्तीसगढ़ बार्डर पर स्थित झिकबिजुरी चौकी क्षेत्र के पथरिया टोला के जंगल का है। आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के झिकबिजुरी चौकी अंतर्गत ग्राम कुटेला के रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती आरती उर्फ गुड्डी को उसकी मां ने देर शाम बालों में कंघी करने से मना कर दिया। यह बात उसे इतनी नागवारा गुजरी कि वह नाराज होकर घर से बाहर निकल गई। इसके बाद घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित पथरिया टोला के जंगल में एक पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर झूल गई।

घटनास्थल के पास मिली आपत्तिजनक चीजें

हालांकि पुलिस को घटनास्थल के पास कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली है, जिससे ऐसा लग रहा है कि युवती के सुसाइड की वजह कुछ और भी हो सकती है। फिलहाल युवती के सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस पर मामले की झिकबिजुरी पुलिस बड़ी ही बारीकी से जांच कर सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं, इस पूरे मामले में शहडोल एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान का कहना है कि युवती के सुसाइड की जानकारी लगने पर झिकबिजुरी पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया मृतका की माता द्वारा बताया गया है कि रात में कंघी करने से मना किया था जिसके बाद वह कही चली गई। इसके बाद उसका फांसी के फंदे झूलता शव मिला है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।  

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/when-mother-scolded-for-not-combing-her-hair-at-night/article-1418

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.