बहन को छेड़ा तो प्राइवेट पार्ट काटकर की हत्या, आठ माह बाद हुआ मामले का खुलासा

Rewa, MP

रीवा में एक भाई ने बहन से हुए छेड़छाड़ का बदला भुनाने के लिए खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया और छेड़छाड़ करने वाले शख्स के प्राइवेट पार्ट काट दिए और चाकू से गला काटकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।

रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को खैरा बस्ती के हीरालाल कोल का शव सांची पार्लर के पास सड़क किनारे मिला था। हत्यारे ने बड़ी बेरहमी से हीरालाल कोल को मारा था। पोस्टमार्टम में पता चला कि हत्यारे ने हीरालाल कोल का ना केवल गला रेता था, बल्कि प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया था।

जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारे पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। 8 माह बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 19 साल के कृष्णा उर्फ छोटू विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद आखिरकार कृष्णा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कृष्णा ने पुलिस को बताया कि हीरालाल कोल उसके साथ प्लंबर का काम करता था।

एक दिन उसकी बहन उससे मिलने आई तो हीरालाल कोल ने उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद से उसने हीरालाल की हत्या करने की सोच ली। 20 अप्रैल को कृष्णा ने हीरालाल कोल को शराब पिलाई और जब वह नशे में डूब गया तो चाकू मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद उसके प्राइवेट पार्ट भी काट दिए थे। पुलिस ने बताया कि हीरालाल कोल कृष्णा का हेल्पर था। काम के साथ एक साथ बैठकर दोनों शराब पीते थे। बहन से छेड़छाड़ होने पर कृष्णा उससे रंजिश करने लगा और उसी के चलते उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद से पुलिस लगातार सुराग जुटा रही थी। मुखबिर से 8 माह बाद आरोपी का राज पता लगा और आरोपी पुलिस के चंगुल में फंस गया। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2025 By दैनिक जागरण

बहन को छेड़ा तो प्राइवेट पार्ट काटकर की हत्या, आठ माह बाद हुआ मामले का खुलासा

Rewa, MP

रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को खैरा बस्ती के हीरालाल कोल का शव सांची पार्लर के पास सड़क किनारे मिला था। हत्यारे ने बड़ी बेरहमी से हीरालाल कोल को मारा था। पोस्टमार्टम में पता चला कि हत्यारे ने हीरालाल कोल का ना केवल गला रेता था, बल्कि प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया था।

जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारे पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। 8 माह बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 19 साल के कृष्णा उर्फ छोटू विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद आखिरकार कृष्णा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कृष्णा ने पुलिस को बताया कि हीरालाल कोल उसके साथ प्लंबर का काम करता था।

एक दिन उसकी बहन उससे मिलने आई तो हीरालाल कोल ने उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद से उसने हीरालाल की हत्या करने की सोच ली। 20 अप्रैल को कृष्णा ने हीरालाल कोल को शराब पिलाई और जब वह नशे में डूब गया तो चाकू मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद उसके प्राइवेट पार्ट भी काट दिए थे। पुलिस ने बताया कि हीरालाल कोल कृष्णा का हेल्पर था। काम के साथ एक साथ बैठकर दोनों शराब पीते थे। बहन से छेड़छाड़ होने पर कृष्णा उससे रंजिश करने लगा और उसी के चलते उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद से पुलिस लगातार सुराग जुटा रही थी। मुखबिर से 8 माह बाद आरोपी का राज पता लगा और आरोपी पुलिस के चंगुल में फंस गया। 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/when-sister-was-teased-she-was-murdered-by-cutting-her/article-6827

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.