जब आप होली के जश्न में डूबे होंगे, तभी पड़ेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कहां-कहां दिखेगा

BHOPAL, MP

इस बार की होली पर रंग धरती पर ही नहीं आसमान में भी होगे. चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर लाल और गुलाबी रंग उतरेंगे.

इस बार होली के रंग में चंद्रमा भी सराबोर होगा. चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर भी लाल और गुलाबी रंग उतरेंगे. हालाकि होली की रंगत में आया ये चंद्रमा केवल पश्चिमी देशो में ही दिखाई देगा. शुक्रवार 14 मार्च दोपहर रंगों और गुलाल की लालिमा के साथ जब आप होली मना रहे होंगे, तब पश्चिमी देशों में चमकता चंद्रमा भी लालिमा धारण करके रंग खेल रहा सा होगा. ऐसा ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में पूर्ण चंद्रग्रहण की घटना के कारण हो रहा होगा.

भारत में क्यों नहीं दिखेगा रंगा हुआ चंद्रमा

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना के बारे में बताया "भारतीय समय के अनुसार प्रात: 9 बजकर 27 मिनिट 28 सेकंड पर उपछाया ग्रहण की घटना आरंभ होगी और यह दोपहर बाद 3 बजकर 30 मि‍निट 09 सेकंड पर समाप्‍त होगी. चूंकि इस समय भारत में दिन आरंभ हो चुका होगा. इसलिये यहां यह घटना नहीं दिखेगी. चंद्रग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 3 मिनट होगी, जिसमें पूर्ण चंद्रग्रहण 1 घंटे 5 मिनट का होगा. इस दौरान चंद्रमा तामिया, लाल दिखाई देगा. चंद्रमा और सूर्य के बीच एक रेखा में पृथ्‍वी के आ जाने से चंद्रमा पर कुछ देर के लिये सूर्य प्रकाश पूरी तरह नहीं पहुंच पायेगा, इससे चंद्रमा पर ग्रहण लगा दिखेगा."

भारत को करना होगा 7 सितम्बर तक इंतज़ार

एक गणना के अनुसार विश्‍व की कुल जनसंख्‍या का लगभग 13.41 प्रतिशत आबादी पूर्ण ग्रहण को पूरी तरह देख सकेंगे. वहीं 26.85 प्रतिशत आबादी आंशिक चंद्रग्रहण को देख सकेगी. सारिका ने बताया "अगर आप भारत में अपने शहर में चंद्रग्रहण को देखना चाहते हैं तो इसके लिये 7 सितम्‍बर का इंतजार करना होगा. 7 सितम्‍बर को आप 1घंटे 22 मिनिट की अवधि का पूर्ण चंद्रग्रहण देख पाएंगे."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2025 By दैनिक जागरण

जब आप होली के जश्न में डूबे होंगे, तभी पड़ेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कहां-कहां दिखेगा

BHOPAL, MP

इस बार होली के रंग में चंद्रमा भी सराबोर होगा. चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर भी लाल और गुलाबी रंग उतरेंगे. हालाकि होली की रंगत में आया ये चंद्रमा केवल पश्चिमी देशो में ही दिखाई देगा. शुक्रवार 14 मार्च दोपहर रंगों और गुलाल की लालिमा के साथ जब आप होली मना रहे होंगे, तब पश्चिमी देशों में चमकता चंद्रमा भी लालिमा धारण करके रंग खेल रहा सा होगा. ऐसा ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में पूर्ण चंद्रग्रहण की घटना के कारण हो रहा होगा.

भारत में क्यों नहीं दिखेगा रंगा हुआ चंद्रमा

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना के बारे में बताया "भारतीय समय के अनुसार प्रात: 9 बजकर 27 मिनिट 28 सेकंड पर उपछाया ग्रहण की घटना आरंभ होगी और यह दोपहर बाद 3 बजकर 30 मि‍निट 09 सेकंड पर समाप्‍त होगी. चूंकि इस समय भारत में दिन आरंभ हो चुका होगा. इसलिये यहां यह घटना नहीं दिखेगी. चंद्रग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 3 मिनट होगी, जिसमें पूर्ण चंद्रग्रहण 1 घंटे 5 मिनट का होगा. इस दौरान चंद्रमा तामिया, लाल दिखाई देगा. चंद्रमा और सूर्य के बीच एक रेखा में पृथ्‍वी के आ जाने से चंद्रमा पर कुछ देर के लिये सूर्य प्रकाश पूरी तरह नहीं पहुंच पायेगा, इससे चंद्रमा पर ग्रहण लगा दिखेगा."

भारत को करना होगा 7 सितम्बर तक इंतज़ार

एक गणना के अनुसार विश्‍व की कुल जनसंख्‍या का लगभग 13.41 प्रतिशत आबादी पूर्ण ग्रहण को पूरी तरह देख सकेंगे. वहीं 26.85 प्रतिशत आबादी आंशिक चंद्रग्रहण को देख सकेगी. सारिका ने बताया "अगर आप भारत में अपने शहर में चंद्रग्रहण को देखना चाहते हैं तो इसके लिये 7 सितम्‍बर का इंतजार करना होगा. 7 सितम्‍बर को आप 1घंटे 22 मिनिट की अवधि का पूर्ण चंद्रग्रहण देख पाएंगे."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/when-you-are-immersed-in-the-celebration-of-holi-then/article-13852

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.