- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इवेन्ट : भोपाल में आज कहां क्या ?
इवेन्ट : भोपाल में आज कहां क्या ?
BHOPAL, MP
dainikjagranmpcg.com शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/सेमिनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समय के अनुसार कर सकते हैं।
10 कॉलोनियों में बंद रहेगी बिजली
भोपाल में शुक्रवार को 10 कॉलोनियों में बिजली कटौती की जानी है। विद्युत वितरण कंपनी के मुताबिक, महादेव टावर, शिवाजी नगर, रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत, गुराड़ी घाट पिपलिया केशव सहित आसपास के कुछ अन्य इलाकों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यहां विद्युत लाइन का मेंटेनेंस किया जाना है।
भोपाल के प्रमुख इवेंट्स
- गजल कार्यक्रम: राज्य संग्रहालय में शनिवार शाम 6 बजे से नगमा- ए- रूह गजल कार्यक्रम होगा। क्लब लिटराटी के इस कार्यक्रम में सहर और समर मेंहदी गजल परफॉर्म करेंगे।
- चित्र प्रदर्शनी : भारत भवन में रूपाभ चित्र एवं शिल्प प्रदर्शनी शुरू हो रही है। 15 दिसंबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी में 5 कलाकारों के चित्रों और शिल्पों को प्रदर्शित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 तक इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
- बैले वर्कशॉप: जवाहर चौक स्थित चित्रांश भवन में चैतन्य सोश्यो-कल्चरल सोसायटी ने बैले वर्कशॉप आयोजित की है। इसमें अभिनय, ताल, लय, बोल, मूवमेंट्स, कोरियोग्राफी और प्रॉप्स के प्रयोग सिखाए जाएंगे। इस दौरान नई बैले रचना तैयार की जाएगी। डॉ. श्रुति कीर्ति बारिक के निर्देशन में यह वर्कशॉप दोपहर 3 बजे शुरू होगी।
- भोपाल उत्सव मेला: टीटी नगर दशहरा मैदान में भोपाल उत्सव मेला आयोजित किया गया है। 31 दिसंबर इसमें इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर, ऑटो मोबाइल, घरेलू उपकरण, हैंडलूम की खरीदी कर सकते हैं।
भोपाल से 'महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू की है। 21 जनवरी 2025 को यह ट्रेन इंदौर स्टेशन से बनेगी। 5 रात और 6 दिन की यात्रा में प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या में दर्शन कराने के बाद वापस लौटेगी। ट्रेन में उज्जैन, देवास, रानी कमलापति, नरसिंहपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशन से यात्री सवार हो सकेंगे।
इग्नू की परीक्षाएं 9 जनवरी तक
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की परीक्षाएं 9 जनवरी तक चलेंगी। भोपाल क्षेत्र में 18 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 238 पाठ्यक्रमों के 5 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा में कम्युनिटी हेल्थ कोर्स (सीसीएच) के 423 उम्मीदवार भी शामिल हुए हैं।
निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने निफ्ट 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है। 6 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन होंगे। लेट फीस के साथ 9 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। त्रुटि सुधार के लिए 10 से 12 जनवरी तक मौका दिया गया है। परीक्षा 9 फरवरी को होनी है। एनटीए ने वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
CA फाउंडेशन एक्जाम 16 जनवरी को
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाउंडेशन की परीक्षा 16 जनवरी को होनी है। पहले यह परीक्षा 14 जनवरी को होनी थी, लेकिन अचानक डेट में बदलाव किया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए