- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खेत से लौटते वक्त करंट से युवती की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया गंभीर आरोप
खेत से लौटते वक्त करंट से युवती की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया गंभीर आरोप
Sagar, MP
सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया हर्राखेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवती की बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई।
युवती खेत से लौट रही थी, तभी रास्ते में लटकते बिजली तार ने उसकी जान ले ली। मृतका की पहचान वंदना कुर्मी के रूप में हुई है। परिवार वालों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।
वंदना गुरुवार को खेत में खाद डालने गई थी और कार्य पूरा कर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में झूलते बिजली तार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर गिर गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही रहली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप
वंदना के पिता राधे कुर्मी ने बताया कि हादसे से करीब एक घंटे पहले उन्होंने बिजली विभाग को तार झूलने की सूचना दी थी। विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे भी, लेकिन तार को बिना दुरुस्त किए वापस लौट गए। कुछ ही समय बाद वंदना उसी तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी जान चली गई।
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और बिजली विभाग की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। यह हादसा न सिर्फ एक परिवार की बेटी को लील गया, बल्कि सरकारी तंत्र की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए