- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सीएम मोहन यादव को पटवारी ने बताया 'छुटभैया नेता', बीजेपी ने कहा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे
सीएम मोहन यादव को पटवारी ने बताया 'छुटभैया नेता', बीजेपी ने कहा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे
JAGRAN DESK
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को एक विवादित बयान में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को छुटभैया नेता करार दिया था. अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए पटवारी को करारा जवाब दिया है. मंत्री विश्वास सांरग ने मुख्यमंत्री के बारें गलतबयानी के लिए पटवारी से माफी मांगने को कहा है.
गौरतलब है मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्र क्रमशः विजयपुर और बुधनी में आगामी 13 नवंबर को उपचुनाव होना है. उपचुनाव में जीत की अलख जगाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पत्रकारों से बात करते हुए बहक गए और मुख्यमंत्री के खिलाफ विवादित बयान देते हुए उन्हें छुटभैया नेता करार दिया था.
विजयपुर उपचुनाव में जीत को लेकर पार्टी आश्वस्त
उपचुनाव को गुरुवार को भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जीतू पटवारी ने कहा कि वो विजयपुर में जीत को लेकर आश्वस्त है. हालांकि बुधनी को लेकर कहा कि बुधनी में कड़ी टक्कर होगी. इस दौरान डिप्टी सीएम सचिन पायलट और सांसद विवेक तन्खा मौजूद रहे.
भोपाल में इंदौर में दिए सीएम मोहन के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पटवारी ने सीएम को छुटभैया नेता करार दिया. 'हिंदू किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं.' जैसे सीएम के बयान को पटवारी ने छुटभैये नेता की भाषा करार दिया था.
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री पर अनर्गल टिप्पणी कर जनता का अपमान किया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर दिए उनके विवादित बयान पर मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है. उन्होंने जीतू पटवारी सीमाए को पार नहीं करने की हिदायत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उस सदन के नेता हैं, जहां जीतू पटवारी पहुंच भी नहीं पाये, जनता ने उन्हें नकार दिया.
पत्रकार वार्ता पूर्व डिप्टी सीए सचिन पायलट ने भी मोहन सरकार को घेरा
बीजेपी को माफियाओं की सरकार करार देते हुए पटवारी ने आगे कहा कि यहां पूर्व गृह मंत्री अगर असुरक्षित हैं तो यहां किसका राज है. पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने भी मोहन सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, जनता ने जिन उम्मीदों को लेकर वोट डाले थे उस पर सरकार खरा नहीं उतरी है.
पूर्व सीएम ने मध्य प्रदेश उचुनावों में कांग्रेस को बढ़त का दावा किया
सचिन पायलट ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा, झारखंड में इंडिया गठबंधन की हवा चल रही है और महाराष्ट्र में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. वही, मध्य प्रदेश उचुनावों में कांग्रेस को बढ़त का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश में एक मजबूत विपक्ष के रूप में काम कर रही है.
बीजेपी सिर्फ गौ माता, भगवान राम के नाम पर वोट बटोरते हैंः पायलट
पायलट ने कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश उपचुनाव में अच्छा करेगी और उपचुनाव से प्रदेश में एक नए बदलाव की शुरुआत होगी. बीजेपी को घेरते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ गौ माता, भगवान राम के नाम पर वोट बटोरते हैं. वहीं, कांग्रेस के फ्री बीज पर प्रतिक्रिया देते हुए पायलट ने कहा कि कांग्रेस सरकार अगर गरीबों को मदद करना चाहे तो उसे फ्री बीज कहते हैं.
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मध्य प्रदेश को फेल स्टेट करार दिया
वहीं, पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद विवेक तन्खा ने मध्य प्रदेश को फेल स्टेट करार देते हुए कहा कि भाजपा ने क्या नया किया जिसकी हम तारीफ करें. उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रचार से अच्छा काम नहीं होता, बीजेपी अपने ही लोगों से डरी हुई है और अपने ही लोगों के खिलाफ खुफिया लगा रही है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए