दिवाली से पहले राम मंदिर, महाकाल और तिरुपति को बम से उड़ाने की धमकी, कौन भेज रहा ईमेल ?

JAGRAN DESK

दिवाली से पहले देश के प्रसिद्ध मंदिरों को मिल रही धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। पुलिस से लेकर खुफिया विभाग तक धमकी देने वालों को ट्रेस करने में लगे हैं। जैसे-जैसे दिवाली करीब आ रही है, धमकी देने वालों का लेवल भी बढ़ता जा रहा है...ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां 24 घंटे अलर्ट मोड में हैं।

दीपावली पर अयोध्या में अलर्ट

अयोध्या में दो दिन बाद दीपोत्सव है। 500 सालों के बाद अयोध्या में अपने घर लौटे भगवान रामलला दीपोत्सव मनाएंगे। यह पहली बार होगा जब रामलला अपने घर पर दीपावली मनाएंगे। इस पल का गवाह बनने के लिए पूरी दुनिया से भगवान राम के भक्त छोटी दिवाली को अयोध्या पहुंच रहे हैं। लाखों लोग भव्य दीपोत्सव का गवाह बनेंगे, इसको लेकर आखिरी वक्त की तैयारियां की जा रही है। भव्य दीपोत्सव के आयोजन से पहले राम मंदिर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। लेकिन इस आयोजन के बीच धमकी और हमले की आशंका में सुरक्षा में लगी एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह है वो धमकियां जो देश भर के मंदिरों को मिल रही हैं।

एक संदिग्ध गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

इस बीच अयोध्या पुलिस ने रफीक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। हालांकि उसके पास जो विस्फोटक बरामद हुआ है वो आमतौर पर पटाखा बनाने के काम में आता है लेकिन एजेंसियां किसी को भी हल्के में नहीं ले रही हैं। इसी को देखते हुए दीपोत्सव से पहले अयोध्या की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी, यूपी एटीएस, यूपी एसटीएफ, स्पेशल कमांडो फोर्स और पैरा मिलिट्री, आरएएफ के जवान तैनात हैं।

महाकाल मंदिर में आतंकी हमले की धमकी

अयोध्या की तरह उज्जैन के महाकाल मंदिर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है यहां मंदिर पर आतंकी हमले की धमकी मिली है। राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को एक चिट्ठी मिली है जिसमें महाकाल मंदिर को 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। इसके साथ ही उसके निशाने पर राजस्थान के भी कई मंदिर हैं।

आतंकी हमले की धमकी मिलने की बाद महाकाल मंदिर की सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया है। मंदिर के हर कोने की निगरानी मंदिर के कंट्रोल रूम से की जा रही है। मंदिर आने वाले लोगों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा है।

कौन भेज रहा धमकी भरे ईमेल?

वहीं तिरुपति में तिरुपति तिरुमला देवस्थानम में आतंकी हमले की लगातार धमकियां मिल रही है। रविवार को एक ईमेल के जरिए तिरुपति के इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल भेजने वाले ने धमकी दी है कि ISIS के आतंकवादी मंदिर को उड़ा देंगे जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही तिरुपति पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मंदिर की तलाशी ली। स्थानीय पुलिस ने विस्फोटकों की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया। मंदिर का कोना-कोना छाना गया हालांकि मंदिर परिसर से कोई विस्फोटक या आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।

मंदिरों की बढ़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

बता दें कि पिछले 3-4 दिनों से तिरुपति के होटलों, मंदिरों और एयरपोर्ट को धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है। यात्रियों और भक्तों को घबराने की जरुरत नहीं है। जांच के दौरान कुछ नहीं मिला है, जो ईमेल मिले हैं उनकी जांच पुलिस कर रही है।

दिवाली से पहले मंदिरों के मिल रही इन धमकियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट है। वहीं धमकी भरे ईमेल और चिट्ठी भेजने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है क्योंकि जरा सी चूक बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Oct 2024 By दैनिक जागरण

दिवाली से पहले राम मंदिर, महाकाल और तिरुपति को बम से उड़ाने की धमकी, कौन भेज रहा ईमेल ?

JAGRAN DESK

दीपावली पर अयोध्या में अलर्ट

अयोध्या में दो दिन बाद दीपोत्सव है। 500 सालों के बाद अयोध्या में अपने घर लौटे भगवान रामलला दीपोत्सव मनाएंगे। यह पहली बार होगा जब रामलला अपने घर पर दीपावली मनाएंगे। इस पल का गवाह बनने के लिए पूरी दुनिया से भगवान राम के भक्त छोटी दिवाली को अयोध्या पहुंच रहे हैं। लाखों लोग भव्य दीपोत्सव का गवाह बनेंगे, इसको लेकर आखिरी वक्त की तैयारियां की जा रही है। भव्य दीपोत्सव के आयोजन से पहले राम मंदिर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। लेकिन इस आयोजन के बीच धमकी और हमले की आशंका में सुरक्षा में लगी एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह है वो धमकियां जो देश भर के मंदिरों को मिल रही हैं।

एक संदिग्ध गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

इस बीच अयोध्या पुलिस ने रफीक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। हालांकि उसके पास जो विस्फोटक बरामद हुआ है वो आमतौर पर पटाखा बनाने के काम में आता है लेकिन एजेंसियां किसी को भी हल्के में नहीं ले रही हैं। इसी को देखते हुए दीपोत्सव से पहले अयोध्या की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी, यूपी एटीएस, यूपी एसटीएफ, स्पेशल कमांडो फोर्स और पैरा मिलिट्री, आरएएफ के जवान तैनात हैं।

महाकाल मंदिर में आतंकी हमले की धमकी

अयोध्या की तरह उज्जैन के महाकाल मंदिर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है यहां मंदिर पर आतंकी हमले की धमकी मिली है। राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को एक चिट्ठी मिली है जिसमें महाकाल मंदिर को 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। इसके साथ ही उसके निशाने पर राजस्थान के भी कई मंदिर हैं।

आतंकी हमले की धमकी मिलने की बाद महाकाल मंदिर की सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया है। मंदिर के हर कोने की निगरानी मंदिर के कंट्रोल रूम से की जा रही है। मंदिर आने वाले लोगों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा है।

कौन भेज रहा धमकी भरे ईमेल?

वहीं तिरुपति में तिरुपति तिरुमला देवस्थानम में आतंकी हमले की लगातार धमकियां मिल रही है। रविवार को एक ईमेल के जरिए तिरुपति के इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल भेजने वाले ने धमकी दी है कि ISIS के आतंकवादी मंदिर को उड़ा देंगे जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही तिरुपति पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मंदिर की तलाशी ली। स्थानीय पुलिस ने विस्फोटकों की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया। मंदिर का कोना-कोना छाना गया हालांकि मंदिर परिसर से कोई विस्फोटक या आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।

मंदिरों की बढ़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

बता दें कि पिछले 3-4 दिनों से तिरुपति के होटलों, मंदिरों और एयरपोर्ट को धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है। यात्रियों और भक्तों को घबराने की जरुरत नहीं है। जांच के दौरान कुछ नहीं मिला है, जो ईमेल मिले हैं उनकी जांच पुलिस कर रही है।

दिवाली से पहले मंदिरों के मिल रही इन धमकियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट है। वहीं धमकी भरे ईमेल और चिट्ठी भेजने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है क्योंकि जरा सी चूक बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/who-is-sending-emails-threatening-to-bomb-ram-temple-mahakal/article-2282

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.