कौन लेगा वीडी शर्मा की जगह! एमपी BJP प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में दिग्गज, 15 जनवरी को लगेगी मोहर

BHOPAL, MP

15 जनवरी तक मध्य प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. पद के लिए कई दिग्गज नेता रेस में हैं. जानिए उनके नाम.

मध्य प्रदेश में कौन बनेगा भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष? इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि 15 जनवरी 2025 तक प्रदेश को नया अध्यक्ष मिल जाएगा. अभी वीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष की रेस में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल, लाल सिंह आर्य, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी का नाम शामिल है.

कौन लेगा वीडी शर्मा की जगह
माना जा रहा है कि, बीजेपी अब संगठन में किसी आदिवासी चेहरे को मौका दे सकती है. इसलिए फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम मजबूत माना जा रहा है. दरअसल भाजपा को एक्टिव चेहरे की तलाश है जो, वीडी शर्मा की तरह पार्टी में काम कर सके. बात करें मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष की तो वीडी शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष रहते पार्टी के लिए उल्लेखनीय कार्य किये हैं. खजुराहो से सांसद का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीता है. भाजपा के सदस्यता अभियान में हजारों लोगों ने वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्या ली है.

नरोत्तम मिश्रा का पलड़ा भारी
प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को भी ध्यान में रखेगी. दरअसल मध्य प्रदेश की राजनीति में भाजपा ने सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है. ब्राम्हण समाज से आने वाले राजेन्द्र शुक्ल को डिप्टी सीएम बनाया है. ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा किसी ब्राम्हण वर्ग से आने वाले नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी. इस लिस्ट में नरोत्तम मिश्रा का पलड़ा भारी माना जा रहा है. वहीं बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सामने आ रहा है. अगर भाजपा हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपती है तो यह वाकई में चौंकाने वाला फैसला होगा.

फग्गन सिंह और सुमेर सिंह रेस में मजबूत
वहीं, फग्गन सिंह कुलस्ते आदिवासी समाज से आते हैं. अगर भाजपा आदिवासी पर दांव खेलेगी तो फग्गन सिंह इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी भी आदिवासी समाज से आते हैं, वह भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. सीनियर नेता लाल सिंह आर्य अनुसूचित जाति से आते हैं. अगर पार्टी अनुसूचित जाति के किसी नेता भरोसा जताएगी तो लाल सिंह आर्य का नाम सबसे आगे माना जा रहा है.

बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि, ''देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल की चुनाव प्रक्रिया भी कई चरणों के साथ पूरी तरह पारदर्शी होती है. चुनाव में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में उचित नेतृत्त्व का चुनाव होता है. सही समय आने पर आपको भी नाम पता चल जाएगा.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Dec 2024 By दैनिक जागरण

कौन लेगा वीडी शर्मा की जगह! एमपी BJP प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में दिग्गज, 15 जनवरी को लगेगी मोहर

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में कौन बनेगा भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष? इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि 15 जनवरी 2025 तक प्रदेश को नया अध्यक्ष मिल जाएगा. अभी वीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष की रेस में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल, लाल सिंह आर्य, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी का नाम शामिल है.

कौन लेगा वीडी शर्मा की जगह
माना जा रहा है कि, बीजेपी अब संगठन में किसी आदिवासी चेहरे को मौका दे सकती है. इसलिए फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम मजबूत माना जा रहा है. दरअसल भाजपा को एक्टिव चेहरे की तलाश है जो, वीडी शर्मा की तरह पार्टी में काम कर सके. बात करें मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष की तो वीडी शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष रहते पार्टी के लिए उल्लेखनीय कार्य किये हैं. खजुराहो से सांसद का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीता है. भाजपा के सदस्यता अभियान में हजारों लोगों ने वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्या ली है.

नरोत्तम मिश्रा का पलड़ा भारी
प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को भी ध्यान में रखेगी. दरअसल मध्य प्रदेश की राजनीति में भाजपा ने सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है. ब्राम्हण समाज से आने वाले राजेन्द्र शुक्ल को डिप्टी सीएम बनाया है. ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा किसी ब्राम्हण वर्ग से आने वाले नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी. इस लिस्ट में नरोत्तम मिश्रा का पलड़ा भारी माना जा रहा है. वहीं बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सामने आ रहा है. अगर भाजपा हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपती है तो यह वाकई में चौंकाने वाला फैसला होगा.

फग्गन सिंह और सुमेर सिंह रेस में मजबूत
वहीं, फग्गन सिंह कुलस्ते आदिवासी समाज से आते हैं. अगर भाजपा आदिवासी पर दांव खेलेगी तो फग्गन सिंह इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी भी आदिवासी समाज से आते हैं, वह भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. सीनियर नेता लाल सिंह आर्य अनुसूचित जाति से आते हैं. अगर पार्टी अनुसूचित जाति के किसी नेता भरोसा जताएगी तो लाल सिंह आर्य का नाम सबसे आगे माना जा रहा है.

बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि, ''देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल की चुनाव प्रक्रिया भी कई चरणों के साथ पूरी तरह पारदर्शी होती है. चुनाव में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में उचित नेतृत्त्व का चुनाव होता है. सही समय आने पर आपको भी नाम पता चल जाएगा.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/who-will-replace-vd-sharma-the-veteran-in-the-race/article-6604

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.