परीक्षा देने के बाद सतना से कटनी क्यों पहुंची 4 छात्राएं, परिजन और पुलिस हैरान

SATNA, MP

सतना शहर से लापता हुईं आठवीं क्लास की 4 छात्राएं कटनी स्टेशन पर मिल तो गई लेकिन पुलिस अब पूरी कहानी पता लगा रही है.

शहर के टिकुरिया टोला शासकीय स्कूल में परीक्षा देने पहुंची आठवीं की 4 छात्राएं परीक्षा देने के बाद शनिवार शाम से लापता हो गई थीं. इसके बाद परिजनों ने तलाश की लेकिन जब लड़कियों का पता नहीं चला तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने चारों नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी दर्ज कर टीमें बनाकर बच्चियों की तलाश शुरू कर दी थी.

देर रात चारों छात्राएं कटनी स्टेशन में मिली, जिसमें एक बच्ची की मां की भूमिका संदिग्ध लग रही है. पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है. बता दें कि ये चारों छात्राएं नवीन सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में कक्षा आठवीं में पढ़ती हैं और इनका परीक्षा केन्द्र टिकुरिया टोला शासकीय स्कूल दिया गया था.

देर रात कटनी स्टेशन में मिली चारों छात्राएं

मामला कोलगवां थाना क्षेत्र का है, यहां के टिकुरिया टोला स्कूल में परीक्षा देने के बाद 4 छात्राएं लापता हो गई थीं. चारों लापता हुई छात्राएं सकुशल बरामद कर ली गई हैं. पुलिस और परिजनों की तत्परता से छात्राएं देर रात कटनी स्टेशन में मिली थीं. जिनमें से एक बच्ची के कटनी निवासी मामा मौके पर पहुंच गए थे और चारों को अपने घर ले गए.

छात्राओं को लेकर थाने पहुंचे परिजन

बच्चियों की मिलने की सूचना के बाद सतना से चारों बच्चियों के परिजन कटनी के लिए देर रात रवाना हो गए और बच्चियों को लेकर सुबह तड़के अपने घर पहुंचे. उसके बाद चारों बच्चियों के परिजन बच्चियों को लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस सभी के बयान ले रही है.

छात्राओं के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

लापता छात्राओं में से एक बच्ची की मां अंजना का आरोप है कि एक छात्रा का सुसाइड नोट घर में मिला था, जिसमें छात्रा ने माता पिता, भाई के अलावा अपने मामा का जिक्र किया गया था. बच्चियों कटनी क्यों गई और वहां उनके मामा को पहले से जानकारी थी. इस दौरान एक लड़की फोन पर पूरे समय बात भी करती रही. मां ने सभी बच्चियों का स्कूली ड्रेस चेंज करवाया और उन्हें सामान्य कपड़े पहनने के लिए दिए गए. इसमें एक बच्ची की मां और मामा की भूमिका संदिग्ध है जिसकी जांच होनी चाहिए."

'छात्राओं के बयान के बाद होगी कार्रवाई'

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि "कल देर शाम 4 छात्राओं के गुम होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी. इसके बाद पुलिस की टीम बनाकर बच्चियों की तलाश की जा रही थी. वहीं पुलिस और परिजनों की तत्परता से चारों छात्राएं सकुशल देर रात कटनी में बरामद हो गई थीं. जिन्हें परिजन कटनी से अपने साथ अपने घर ले आए थे. मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है कि आखिर किस कारण से चारों लड़कियां सतना से परीक्षा देने के बाद कटनी पहुंची थीं. उसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. छात्राएं और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

परीक्षा देने के बाद सतना से कटनी क्यों पहुंची 4 छात्राएं, परिजन और पुलिस हैरान

SATNA, MP

शहर के टिकुरिया टोला शासकीय स्कूल में परीक्षा देने पहुंची आठवीं की 4 छात्राएं परीक्षा देने के बाद शनिवार शाम से लापता हो गई थीं. इसके बाद परिजनों ने तलाश की लेकिन जब लड़कियों का पता नहीं चला तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने चारों नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी दर्ज कर टीमें बनाकर बच्चियों की तलाश शुरू कर दी थी.

देर रात चारों छात्राएं कटनी स्टेशन में मिली, जिसमें एक बच्ची की मां की भूमिका संदिग्ध लग रही है. पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है. बता दें कि ये चारों छात्राएं नवीन सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में कक्षा आठवीं में पढ़ती हैं और इनका परीक्षा केन्द्र टिकुरिया टोला शासकीय स्कूल दिया गया था.

देर रात कटनी स्टेशन में मिली चारों छात्राएं

मामला कोलगवां थाना क्षेत्र का है, यहां के टिकुरिया टोला स्कूल में परीक्षा देने के बाद 4 छात्राएं लापता हो गई थीं. चारों लापता हुई छात्राएं सकुशल बरामद कर ली गई हैं. पुलिस और परिजनों की तत्परता से छात्राएं देर रात कटनी स्टेशन में मिली थीं. जिनमें से एक बच्ची के कटनी निवासी मामा मौके पर पहुंच गए थे और चारों को अपने घर ले गए.

छात्राओं को लेकर थाने पहुंचे परिजन

बच्चियों की मिलने की सूचना के बाद सतना से चारों बच्चियों के परिजन कटनी के लिए देर रात रवाना हो गए और बच्चियों को लेकर सुबह तड़के अपने घर पहुंचे. उसके बाद चारों बच्चियों के परिजन बच्चियों को लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस सभी के बयान ले रही है.

छात्राओं के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

लापता छात्राओं में से एक बच्ची की मां अंजना का आरोप है कि एक छात्रा का सुसाइड नोट घर में मिला था, जिसमें छात्रा ने माता पिता, भाई के अलावा अपने मामा का जिक्र किया गया था. बच्चियों कटनी क्यों गई और वहां उनके मामा को पहले से जानकारी थी. इस दौरान एक लड़की फोन पर पूरे समय बात भी करती रही. मां ने सभी बच्चियों का स्कूली ड्रेस चेंज करवाया और उन्हें सामान्य कपड़े पहनने के लिए दिए गए. इसमें एक बच्ची की मां और मामा की भूमिका संदिग्ध है जिसकी जांच होनी चाहिए."

'छात्राओं के बयान के बाद होगी कार्रवाई'

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि "कल देर शाम 4 छात्राओं के गुम होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी. इसके बाद पुलिस की टीम बनाकर बच्चियों की तलाश की जा रही थी. वहीं पुलिस और परिजनों की तत्परता से चारों छात्राएं सकुशल देर रात कटनी में बरामद हो गई थीं. जिन्हें परिजन कटनी से अपने साथ अपने घर ले आए थे. मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है कि आखिर किस कारण से चारों लड़कियां सतना से परीक्षा देने के बाद कटनी पहुंची थीं. उसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. छात्राएं और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/why-4-girl-students-and-police-reached-katni-from-satna/article-12368

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.