विधानसभा में ‘सांप’ लेकर क्यों पहुंचे कांग्रेस विधायक? BJP बोली- ये आपस में एक-दूसरे को डस रहे

BHOPAL, MP

कांग्रेस नेता मध्य प्रदेश विधानसभा में रोजगार के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. आज कांग्रेस विधायक अपने साथ टोकरी में सांप लेकर पहुंच गए. उन्होंने कहा सरकार राज्य में युवाओं को नौकरियां दे या फिर अपने पद से इस्तीफा दे दे. वहीं भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस में आस्तीन का सांप है और वो एक-दूसरे को डस रहे हैं.

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने विरोध करने का एक अलग तरीका निकाला. वो इस बार विधायक के रूप में नहीं बल्कि सपेरों की तरह हाथों में सांप लिए हुए दिखाई दिए. विधायकों ने टोकरी में सांप लेकर रखा था. टोकरी में एक पट्टी में लिखा था कि ये भाजपा सरकार का सांप है.

उन्होंने युवाओं के बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर युवाओं को डसने का आरोप लगाया. कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार सांप है जो युवाओं के भविष्य को डस रही है. जब कांग्रेस विधायकों ने सांप का पिटारा विधानसभा में लेकर गए तो भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में बहुत सारे आस्तीन के सांप हैं. कांग्रेस के नेता एक दूसरे को डस रहे हैं. जीतू पटवारी उमंग सिंगार को डस रहे हैं उमंग सिंगार दिग्विजय सिंह को डस रहे हैं दिव्यजीत सिंह किसी और को डस रहे हैं.

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए

कांग्रेस के नेताओं की मांग है कि बेरोजगार युवाओं को राज्य में नौकरियां दी जाएं. कांग्रेस के नेता ऐसे पोस्टर लेकर खड़े थे, जिसमें लिखा था कि राज्यपाल के अभिभाषण में युवा ठगा गया.

बेरोजगार युवा नौकरी का इंतजार कर रहा है. कांग्रेस के भाजपा सरकार से मांग की है कि या तो रोजगार दो या फि अपने पद से इस्तीफा दो. एक कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी किसानों ओर महिलाओं को भिखारी मानती है और ये लोग कहते हैं कि ऐसे लोग हमारे यहां खड़े रहते हैं. मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि क्या जब ये वोट मांगने जाते हैं तब इन्हें महिलाएं और किसान भिखारी नहीं लगते हैं?

कांग्रेस नेताओं ने सोमवार से ही विरोध प्रदर्शन शुरू किया है. उन्होंने कल सदन का घेराव किया. कांग्रेस आरोप लगा रही है कि सरकार ने चुनाव के पहले किए गए अपने वादों को पूरा नहीं किया. साथ ही राज्य में फैले भ्रष्टाचार पर भी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है. ऐसे में इन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

विधानसभा में ‘सांप’ लेकर क्यों पहुंचे कांग्रेस विधायक? BJP बोली- ये आपस में एक-दूसरे को डस रहे

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने विरोध करने का एक अलग तरीका निकाला. वो इस बार विधायक के रूप में नहीं बल्कि सपेरों की तरह हाथों में सांप लिए हुए दिखाई दिए. विधायकों ने टोकरी में सांप लेकर रखा था. टोकरी में एक पट्टी में लिखा था कि ये भाजपा सरकार का सांप है.

उन्होंने युवाओं के बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर युवाओं को डसने का आरोप लगाया. कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार सांप है जो युवाओं के भविष्य को डस रही है. जब कांग्रेस विधायकों ने सांप का पिटारा विधानसभा में लेकर गए तो भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में बहुत सारे आस्तीन के सांप हैं. कांग्रेस के नेता एक दूसरे को डस रहे हैं. जीतू पटवारी उमंग सिंगार को डस रहे हैं उमंग सिंगार दिग्विजय सिंह को डस रहे हैं दिव्यजीत सिंह किसी और को डस रहे हैं.

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए

कांग्रेस के नेताओं की मांग है कि बेरोजगार युवाओं को राज्य में नौकरियां दी जाएं. कांग्रेस के नेता ऐसे पोस्टर लेकर खड़े थे, जिसमें लिखा था कि राज्यपाल के अभिभाषण में युवा ठगा गया.

बेरोजगार युवा नौकरी का इंतजार कर रहा है. कांग्रेस के भाजपा सरकार से मांग की है कि या तो रोजगार दो या फि अपने पद से इस्तीफा दो. एक कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी किसानों ओर महिलाओं को भिखारी मानती है और ये लोग कहते हैं कि ऐसे लोग हमारे यहां खड़े रहते हैं. मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि क्या जब ये वोट मांगने जाते हैं तब इन्हें महिलाएं और किसान भिखारी नहीं लगते हैं?

कांग्रेस नेताओं ने सोमवार से ही विरोध प्रदर्शन शुरू किया है. उन्होंने कल सदन का घेराव किया. कांग्रेस आरोप लगा रही है कि सरकार ने चुनाव के पहले किए गए अपने वादों को पूरा नहीं किया. साथ ही राज्य में फैले भ्रष्टाचार पर भी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है. ऐसे में इन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/why-congress-mla-reached-the-assembly-with-snakes-in-the/article-13526

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.