- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ट्रेन व्हील के एक्सेल पर 250 किमी का सफर करने का वीडियो वायरल, पड़ताल में भ्रामक निकला दावा
ट्रेन व्हील के एक्सेल पर 250 किमी का सफर करने का वीडियो वायरल, पड़ताल में भ्रामक निकला दावा
JAGRAN DESK
सोशल मीडिया पर 250 किलोमीटर तक ट्रेन व्हील के एक्सेल पर बैठकर सफर करने का दावा वायरल है। हालांकि जांच में यह दावा झूठा निकला। रेलवे ने पुष्टि की कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति मानसिक रूप से अक्षम है और व्हील सेट पर यात्रा करना संभव नहीं है।
पिछले दो दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक युवक ने जान को जोखिम में डालकर ट्रेन व्हील के एक्सेल पर बैठकर 250 किलोमीटर का सफर तय किया है। हालांकि जब इस दावे की पड़ताल की गई तो ये दावा पूरी तरह से झूठा निकला।
क्या है यूजर्स का दावा?
सोशल मीडिया पर @IndianTechGuide नाम के एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि इटारसी-जबलपुर दानापुर एक्सप्रेस के डिब्बे के नीचे छिपकर एक व्यक्ति लगभग 250 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा था। 24 दिसंबर को रेलवे कर्मचारियों ने नियमित निरीक्षण के दौरान उसे खोज निकाला।
वहीं @DelhiDialogues6 नाम के एक अन्य एक्स यूजर ने भी इस वीडियो को सेम दावे के साथ शेयर किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दो यूजर्स के साथ कई मीडिया हाउस भी ने इस वीडियो उसी दावे साथ शेयर किया।
क्या है वायरल वीडियो का सच?
सजग की टीम ने जब वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू की तो इस वीडियो को कई एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया था।
@WesternRly का एक ट्वीट मिला। जिसमें बताया गया था कि जो व्यक्ति व्हील के एक्सेल पर बैठा हुआ दिख रहा है वह मानसिक रूप से अक्षम है और यह दावा कि इसने यहीं पर बैठकर 250 किलोमीटर की यात्रा की है, भी पूर्णतः निराधार है। ट्रेन का व्हील सेट लगातार मूव करता है और उस पर कोई भी नहीं बैठ सकता। वीडियो में किया जा रहा दावा पूरी तरह से भ्रामक और निराधार है।
निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर किया जा रहा व्हील सेट पर बैठकर 250 किलोमीटर का सफर करने का दावा भ्रामक है। सजग की पड़ताल में कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए