भोपाल में NSUI ने परीक्षार्थियों के लिए क्यों बुक कराई एंबुलेंस, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

BHOPAL, MP

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के कारण स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए एनएसयूआई ने विशेष पहल की है.

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के कारण 24 और 25 फरवरी को वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा. इस दौरान 10वीं व 12वीं कक्षा सहित कई कॉलेजों की परीक्षा भी आयोजित होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसे देखते हुए एनएसयूआई ने छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस बुक की है.

एनएसयूआई ने परीक्षा केंद्रों के बाहर लगाए पोस्टर

एनएसयूआई ने परीक्षा केंद्रों के गेट पर हेल्पलाइन के पोस्टर भी लगा दिए हैं. एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने हेल्पलाइन नंबर 9669083153 जारी करते हुए कहा "यदि किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में समस्या हो तो वे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. एनएसयूआई की टीम एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेगी." रवि परमार ने बताया "शुक्रवार को उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को पत्र लिखकर परीक्षा की तारीख परिवर्तित करने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया."

सरकार को स्टूडेट्स की परेशानियों से मतलब नहीं

एनएसयूआई नेता रवि परमार का कहना है "सरकार ने समय रहते फैसला लिया होता तो आज छात्रों को इस तरह की मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता." परमार ने स्कूल शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा "उदय प्रताप सिंह को छात्रों की कोई चिंता नहीं है. वे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मेकअप करवा रहे हैं, लेकिन विद्यार्थियों की परेशानियों पर उनका ध्यान नहीं जा रहा." एनएसयूआई ने आरजीपीवी के कुलपति को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजकर 24 और 25 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है. रवि परमार ने कहा, "छात्रों का भविष्य हमारे लिए सर्वोपरि है. प्रशासन की अव्यवस्था के कारण कोई भी विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न रह जाए, इसलिए एनएसयूआई ने यह कदम उठाया है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में NSUI ने परीक्षार्थियों के लिए क्यों बुक कराई एंबुलेंस, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के कारण 24 और 25 फरवरी को वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा. इस दौरान 10वीं व 12वीं कक्षा सहित कई कॉलेजों की परीक्षा भी आयोजित होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसे देखते हुए एनएसयूआई ने छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस बुक की है.

एनएसयूआई ने परीक्षा केंद्रों के बाहर लगाए पोस्टर

एनएसयूआई ने परीक्षा केंद्रों के गेट पर हेल्पलाइन के पोस्टर भी लगा दिए हैं. एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने हेल्पलाइन नंबर 9669083153 जारी करते हुए कहा "यदि किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में समस्या हो तो वे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. एनएसयूआई की टीम एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेगी." रवि परमार ने बताया "शुक्रवार को उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को पत्र लिखकर परीक्षा की तारीख परिवर्तित करने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया."

सरकार को स्टूडेट्स की परेशानियों से मतलब नहीं

एनएसयूआई नेता रवि परमार का कहना है "सरकार ने समय रहते फैसला लिया होता तो आज छात्रों को इस तरह की मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता." परमार ने स्कूल शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा "उदय प्रताप सिंह को छात्रों की कोई चिंता नहीं है. वे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मेकअप करवा रहे हैं, लेकिन विद्यार्थियों की परेशानियों पर उनका ध्यान नहीं जा रहा." एनएसयूआई ने आरजीपीवी के कुलपति को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजकर 24 और 25 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है. रवि परमार ने कहा, "छात्रों का भविष्य हमारे लिए सर्वोपरि है. प्रशासन की अव्यवस्था के कारण कोई भी विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न रह जाए, इसलिए एनएसयूआई ने यह कदम उठाया है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/why-nsui-also-booked-ambulance-helpline-number-in-bhopal/article-11248

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.