एमपी में क्यों लुढ़क गए लहसुन के भाव, पिछले साल के मुकाबले 10 गुना गिरावट, चिंता में नीमच के किसान

Neemach, MP

मध्य प्रदेश का नीमच देश की सबसे बड़ी मशाला और औषधि उपज मंडी के लिए जाना जाता है. लेकिन इन दिनों लहसुन का उत्पादन करने वाले किसान यहां से निराश होकर जा रहे हैं. वजह है, लहसुन के दामों में बेतहाशा गिरावट.

मध्य प्रदेश की नीमच कृषि उपज मंडी में लहसुन के दामों में भारी गिरावट है. सही दाम नहीं मिलने की वजह से किसान परेशान हैं. निराश को होकर किसान मंडी से जा रहे हैं. बड़ी बात ये है कि इस बार लहसुन के दामों में पिछले साल की तुलना में 10 गुना गिरावट देखी जा रही है. लागत न निकलने की वजह से किसान चिंतित और परेशान हैं. बता दें, नीमच कृषि उपज मंडी में लहसुन खरीदी के लिए भी जानी जाती है. यहां बड़ी मात्रा में प्रदेश के अन्य जिलों से राजस्थान के साथ अन्य राज्यों से लहसुन यहां बिकने आती है. इसकी मुख्य वजह से यहां मिलने वाले उपज के अच्छे दाम हैं. मगर इन दिनों दामों में काफी गिरावट देखी जा रही है. पिछले वर्ष 50 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिकने वाला लहसुन अब 5 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है.

3 से 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा लहसुन

स्थानीय किसानों की मानें तो, नीमच कृषि उपज मंडी में लहसुन का औसत दाम करीब 6 से 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल बना  है, जहां बेस्ट क्वालिटी की लहसुन 9 हजार, तो सामान्य किस्म की लहसुन 3 से 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है. अभी ऊटी लहसुन की आवक ज्यादा हो रही है. कुछ दिनों बाद देसी लहसुन भी मंडी में आ जाएगा, तब हालात क्या होंगे ?

व्यापारियों का कहना है कि किसान एक साथ उपज मंडी में न लेकर आए, धीरे-धीरे लेंगे, तो दम भी बेहतर होंगे और काम भी होगा. लगातार बंपर आवक से भी दामों में गिरावट आ रही है. हालांकि, आने वाले दिनों में अब दाम अपेक्षाकृत उतने नीचे नहीं जाएंगे.  लहसुन के दामों में गिरावट को लेकर किसान और व्यापारियों से NDTV ने चर्चा की. 

किसानों और व्यापारियों ने बताई ये वजह

1. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लहसुन की अधिक रकबे में बुवाई हुई है,जिससे लहसुन का अधिक उत्पादन हुआ है.
2. मंडी में लगातार लहसुन की बंपर आवक का होना भी दामों में गिरावट की एक प्रमुख वजह दिखाई दे रही है.
3.दामों में गिरावट को देखते हुए आगे और दाम नीचे न चले जाए, इस डर से किसान बड़ी मात्रा कच्ची पक्की लहसुन लेकर भी मंडी में आ रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छे दाम नहीं मिल रहे.
4. भारत के पड़ोसी देशों के रास्ते प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन का भारत के बाजार में लगातार चोरी छुपे आना.
5. लहसुन का विदेशों में बड़े पैमाने पर निर्यात न होना

किसानों की मांग 

  •  चायनीज लहसुन को देश में आने से सख्ती से रोका जाए. विदेशों से आने वाले सभी रास्तों पर सख्त निगरानी हो.
  •  भारत से विदेशों में अधिक से अधिक निर्यात किया जाए, ताकि दामों में उछाल आए. देश की अर्थव्यवस्था में भी मदद मिले.
  •  सरकार लहसुन का समर्थन मूल्य मिनिमम 15000 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर.

कम दामों का असर

किसानों को चिंता सताने लगी है कि जिस तरह लहसुन के दामों में लगातार गिरावट हो रही है, इसमें उन्हें मुनाफा और लागत निकलना, तो दूर की बात है. खेत में काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी देना भी मुश्किल हो रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Feb 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में क्यों लुढ़क गए लहसुन के भाव, पिछले साल के मुकाबले 10 गुना गिरावट, चिंता में नीमच के किसान

Neemach, MP

मध्य प्रदेश की नीमच कृषि उपज मंडी में लहसुन के दामों में भारी गिरावट है. सही दाम नहीं मिलने की वजह से किसान परेशान हैं. निराश को होकर किसान मंडी से जा रहे हैं. बड़ी बात ये है कि इस बार लहसुन के दामों में पिछले साल की तुलना में 10 गुना गिरावट देखी जा रही है. लागत न निकलने की वजह से किसान चिंतित और परेशान हैं. बता दें, नीमच कृषि उपज मंडी में लहसुन खरीदी के लिए भी जानी जाती है. यहां बड़ी मात्रा में प्रदेश के अन्य जिलों से राजस्थान के साथ अन्य राज्यों से लहसुन यहां बिकने आती है. इसकी मुख्य वजह से यहां मिलने वाले उपज के अच्छे दाम हैं. मगर इन दिनों दामों में काफी गिरावट देखी जा रही है. पिछले वर्ष 50 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिकने वाला लहसुन अब 5 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है.

3 से 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा लहसुन

स्थानीय किसानों की मानें तो, नीमच कृषि उपज मंडी में लहसुन का औसत दाम करीब 6 से 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल बना  है, जहां बेस्ट क्वालिटी की लहसुन 9 हजार, तो सामान्य किस्म की लहसुन 3 से 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है. अभी ऊटी लहसुन की आवक ज्यादा हो रही है. कुछ दिनों बाद देसी लहसुन भी मंडी में आ जाएगा, तब हालात क्या होंगे ?

व्यापारियों का कहना है कि किसान एक साथ उपज मंडी में न लेकर आए, धीरे-धीरे लेंगे, तो दम भी बेहतर होंगे और काम भी होगा. लगातार बंपर आवक से भी दामों में गिरावट आ रही है. हालांकि, आने वाले दिनों में अब दाम अपेक्षाकृत उतने नीचे नहीं जाएंगे.  लहसुन के दामों में गिरावट को लेकर किसान और व्यापारियों से NDTV ने चर्चा की. 

किसानों और व्यापारियों ने बताई ये वजह

1. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लहसुन की अधिक रकबे में बुवाई हुई है,जिससे लहसुन का अधिक उत्पादन हुआ है.
2. मंडी में लगातार लहसुन की बंपर आवक का होना भी दामों में गिरावट की एक प्रमुख वजह दिखाई दे रही है.
3.दामों में गिरावट को देखते हुए आगे और दाम नीचे न चले जाए, इस डर से किसान बड़ी मात्रा कच्ची पक्की लहसुन लेकर भी मंडी में आ रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छे दाम नहीं मिल रहे.
4. भारत के पड़ोसी देशों के रास्ते प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन का भारत के बाजार में लगातार चोरी छुपे आना.
5. लहसुन का विदेशों में बड़े पैमाने पर निर्यात न होना

किसानों की मांग 

  •  चायनीज लहसुन को देश में आने से सख्ती से रोका जाए. विदेशों से आने वाले सभी रास्तों पर सख्त निगरानी हो.
  •  भारत से विदेशों में अधिक से अधिक निर्यात किया जाए, ताकि दामों में उछाल आए. देश की अर्थव्यवस्था में भी मदद मिले.
  •  सरकार लहसुन का समर्थन मूल्य मिनिमम 15000 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर.

कम दामों का असर

किसानों को चिंता सताने लगी है कि जिस तरह लहसुन के दामों में लगातार गिरावट हो रही है, इसमें उन्हें मुनाफा और लागत निकलना, तो दूर की बात है. खेत में काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी देना भी मुश्किल हो रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/why-the-prices-of-garlic-rolled-in-mp-10-times/article-10032

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.