मायके से नहीं लौटी तो पत्नी को उतारा मौत के घाट, होली पर चुपके से पहुंचा ससुराल

RATLAM, MP

रतलाम के रानीगांव में पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. पिछले कई महीनों से वह मायके में थी.

रानीगांव में एक पति ने चाकू मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या की है. बीते कुछ महीनों से वह अपने मायके में ही रह रही थी. जब वह वापस नहीं लौटी तो होली की रात उसका पति रानीगांव पहुंचा और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. आसपास के लोग मृतिका चंदा को शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसने दम तोड़ दिया.

मायके से नहीं लौटी तो उतारा मौत के घाट

35 वर्षीय चंदाबाई बीते कई महीनों से अपने मायके रानीगांव में रह रही थी. खोड़ाना निवासी बंसीलाल से उसकी अनबन चल रही थी. बीती रात मौका देखकर उसका पति बंसीलाल ऐरवाल अपनी ससुराल पहुंचा और उसने अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी. चीख-पुकार सुनकर परिवार और आसपास के लोग घर पहुंचे. तब तक आरोपी पति फरार हो चुका था. चंदाबाई की गंभीर हालत को देखते हुए लोग उसे तत्काल पास के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतिका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति बंसीलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कालूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

'चरित्र शंका के चलते की हत्या'

कालूखेड़ा थाना प्रभारी नीलम चौघड़ ने बताया कि "हत्या का कारण आरोपी पति बंसीलाल द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका करना है. जिसके चलते वह आए दिन चंदा से विवाद करता था, इसी वजह से वह अपने मायके में रह रही थी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मायके से नहीं लौटी तो पत्नी को उतारा मौत के घाट, होली पर चुपके से पहुंचा ससुराल

RATLAM, MP

रानीगांव में एक पति ने चाकू मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या की है. बीते कुछ महीनों से वह अपने मायके में ही रह रही थी. जब वह वापस नहीं लौटी तो होली की रात उसका पति रानीगांव पहुंचा और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. आसपास के लोग मृतिका चंदा को शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसने दम तोड़ दिया.

मायके से नहीं लौटी तो उतारा मौत के घाट

35 वर्षीय चंदाबाई बीते कई महीनों से अपने मायके रानीगांव में रह रही थी. खोड़ाना निवासी बंसीलाल से उसकी अनबन चल रही थी. बीती रात मौका देखकर उसका पति बंसीलाल ऐरवाल अपनी ससुराल पहुंचा और उसने अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी. चीख-पुकार सुनकर परिवार और आसपास के लोग घर पहुंचे. तब तक आरोपी पति फरार हो चुका था. चंदाबाई की गंभीर हालत को देखते हुए लोग उसे तत्काल पास के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतिका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति बंसीलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कालूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

'चरित्र शंका के चलते की हत्या'

कालूखेड़ा थाना प्रभारी नीलम चौघड़ ने बताया कि "हत्या का कारण आरोपी पति बंसीलाल द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका करना है. जिसके चलते वह आए दिन चंदा से विवाद करता था, इसी वजह से वह अपने मायके में रह रही थी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/wife-has-not-returned-from-her-maternal-home-for-months/article-14082

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.