नर्मदा में छलांग लगाने वाले दंपती में से पत्नी का शव बरामद, पति की तलाश जारी

Barwani, MP

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में छोटी कसरावद पुल से नदी में कूदे दंपती में से महिला का शव मंगलवार सुबह एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम ने बरामद कर लिया। पति की तलाश अब भी जारी है। अब तक दंपती की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना 11 अगस्त की रात करीब 8 बजे की है, जब दंपती ने अपने दो माह के मासूम को पुल पर छोड़कर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई घटना की पूरी कहानी

स्थानीय निवासी लक्ष्मण बघेल के अनुसार, दंपती पैदल पुल पर पहुंचा और काफी देर तक वहां खड़ा रहा। कुछ देर बाद उन्होंने बच्चे को नीचे रख दिया और नदी में कूद गए। लोगों ने तुरंत लाइफ रिंग फेंककर बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों कुछ देर हाथ-पैर मारने के बाद पानी में डूब गए और दिखाई नहीं दिए।

बच्चा पूरी तरह स्वस्थ, पीआईसीयू में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। समाजसेवी अजित जैन ने बच्चे को तुरंत बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी डॉक्टर उमेश के अनुसार, बच्चे का वजन लगभग तीन किलो है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। फिलहाल उसे जिला अस्पताल के पीआईसीयू में रखा गया है।

पुलिस की जांच और पहचान की कोशिश

कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बड़वानी भेजा गया है और दंपती की पहचान के प्रयास जारी हैं। एसडीईआरएफ की टीम नदी में पति की तलाश में जुटी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Aug 2025 By दैनिक जागरण

नर्मदा में छलांग लगाने वाले दंपती में से पत्नी का शव बरामद, पति की तलाश जारी

Barwani, MP

घटना 11 अगस्त की रात करीब 8 बजे की है, जब दंपती ने अपने दो माह के मासूम को पुल पर छोड़कर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई घटना की पूरी कहानी

स्थानीय निवासी लक्ष्मण बघेल के अनुसार, दंपती पैदल पुल पर पहुंचा और काफी देर तक वहां खड़ा रहा। कुछ देर बाद उन्होंने बच्चे को नीचे रख दिया और नदी में कूद गए। लोगों ने तुरंत लाइफ रिंग फेंककर बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों कुछ देर हाथ-पैर मारने के बाद पानी में डूब गए और दिखाई नहीं दिए।

बच्चा पूरी तरह स्वस्थ, पीआईसीयू में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। समाजसेवी अजित जैन ने बच्चे को तुरंत बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी डॉक्टर उमेश के अनुसार, बच्चे का वजन लगभग तीन किलो है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। फिलहाल उसे जिला अस्पताल के पीआईसीयू में रखा गया है।

पुलिस की जांच और पहचान की कोशिश

कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बड़वानी भेजा गया है और दंपती की पहचान के प्रयास जारी हैं। एसडीईआरएफ की टीम नदी में पति की तलाश में जुटी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/wifes-body-recovered-from-couple-who-jumped-into-narmada-search/article-30410

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.