मध्य प्रदेश में सर्दी का आगाज: थमी बारिश, ग्वालियर-चंबल में पारा लुढ़का, रजाई-कंबल का मौसम शुरू

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदल गया है। बीते दिनों की आंधी और बारिश के बाद अब आसमान साफ है और ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि राहत की इस खबर के साथ अब सर्द हवाओं का असर तेजी से बढ़ रहा है।

रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक और गिरने की संभावना जताई गई है। उत्तरी हवाओं का असर सबसे पहले ग्वालियर-चंबल संभाग में दिखा है, जहां कड़ाके की सर्दी ने लोगों को रजाई-कंबल निकालने पर मजबूर कर दिया है।

 जहां सबसे ज्यादा गिरी पारा की सुई

  • ग्वालियर-चंबल संभाग

  • नीमच, मंदसौर

  • निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना

  • गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर

नरसिंहपुर में एक ही रात में तापमान 5.4 डिग्री लुढ़ककर 17.2°C पर पहुंच गया, जबकि नौगांव प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15°C दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

रीवा : 15.8°C
टीकमगढ़ : 16.8°C
मलाजखंड : 16.7°C
खंडवा-शिवपुरी : 17.0°C
नरसिंहपुर : 17.2°C
पचमढ़ी : 17.2°C
उमरिया : 17.3°C
सिवनी : 17.4°C
छिंदवाड़ा-मंडला : 17.6°C
खरगोन : 17.8°C
इंदौर : 18.2°C
उज्जैन : 18.3°C
भोपाल : 18.8°C
ग्वालियर : 20.1°C

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं ने नवंबर के पहले ही हफ्ते में सर्दी की शुरुआत कर दी है। दिन में हल्की धूप रहेगी, लेकिन सुबह-शाम और रात में ठंडक का असर और बढ़ेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में सर्दी का आगाज: थमी बारिश, ग्वालियर-चंबल में पारा लुढ़का, रजाई-कंबल का मौसम शुरू

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदल गया है। बीते दिनों की आंधी और बारिश के बाद अब आसमान साफ है और ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि राहत की इस खबर के साथ अब सर्द हवाओं का असर तेजी से बढ़ रहा है।

रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक और गिरने की संभावना जताई गई है। उत्तरी हवाओं का असर सबसे पहले ग्वालियर-चंबल संभाग में दिखा है, जहां कड़ाके की सर्दी ने लोगों को रजाई-कंबल निकालने पर मजबूर कर दिया है।

 जहां सबसे ज्यादा गिरी पारा की सुई

  • ग्वालियर-चंबल संभाग

  • नीमच, मंदसौर

  • निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना

  • गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर

नरसिंहपुर में एक ही रात में तापमान 5.4 डिग्री लुढ़ककर 17.2°C पर पहुंच गया, जबकि नौगांव प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15°C दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

रीवा : 15.8°C
टीकमगढ़ : 16.8°C
मलाजखंड : 16.7°C
खंडवा-शिवपुरी : 17.0°C
नरसिंहपुर : 17.2°C
पचमढ़ी : 17.2°C
उमरिया : 17.3°C
सिवनी : 17.4°C
छिंदवाड़ा-मंडला : 17.6°C
खरगोन : 17.8°C
इंदौर : 18.2°C
उज्जैन : 18.3°C
भोपाल : 18.8°C
ग्वालियर : 20.1°C

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं ने नवंबर के पहले ही हफ्ते में सर्दी की शुरुआत कर दी है। दिन में हल्की धूप रहेगी, लेकिन सुबह-शाम और रात में ठंडक का असर और बढ़ेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/winter-has-started-in-madhya-pradesh-rain-has-stopped-mercury/article-37146

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.