MP में सर्दी की दस्तक: भोपाल-इंदौर-सागर संभाग में पारा गिरा, कई शहरों में 17 डिग्री से कम तापमान

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मानसून के विदा होते ही प्रदेश में गुलाबी सर्दी की दस्तक महसूस की जा रही है। राजधानी भोपाल, इंदौर और सागर संभाग में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में पारा 17 डिग्री से नीचे चला गया है। वहीं, प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अब भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है।

आज इन जिलों में बादल और बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, बैतूल, पांढुर्णा और सिवनी जिलों में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
इसके अलावा छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, खरगोन और बुरहानपुर में भी बादल छाए रह सकते हैं।

रात में गिरी ठंड, दिन में मौसम सुहावना

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है।
कई शहरों में रात का पारा 17 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया, जिससे सुबह और शाम की हवा में ठंडक बढ़ गई है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में):

  • नौगांव (छतरपुर): 15.4°

  • खंडवा: 15.4°

  • खरगोन: 15.8°

  • शिवपुरी: 16°

  • राजगढ़: 16.6°

  • दतिया: 17.1°

  • धार: 17.4°

  • टीकमगढ़: 17.8°

  • ग्वालियर: 18°

  • इंदौर-रीवा: 18.2°

  • श्योपुर: 18.4°

  • रतलाम: 18.6°

  • गुना: 19°

  • मलाजखंड: 19.2°

  • उज्जैन: 20°

  • जबलपुर: 20.3°

  • भोपाल: 20.6°

अगले कुछ दिनों में और गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 2-3 दिनों में प्रदेश का तापमान और नीचे जा सकता है।
सुबह-शाम की ठंडक और बढ़ेगी, जबकि दिन के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
संभावना है कि दशहरे के बाद ठंड का असर और तेज़ हो जाए और प्रदेश में सर्दियों की आधिकारिक शुरुआत हो जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2025 By दैनिक जागरण

MP में सर्दी की दस्तक: भोपाल-इंदौर-सागर संभाग में पारा गिरा, कई शहरों में 17 डिग्री से कम तापमान

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मानसून के विदा होते ही प्रदेश में गुलाबी सर्दी की दस्तक महसूस की जा रही है। राजधानी भोपाल, इंदौर और सागर संभाग में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में पारा 17 डिग्री से नीचे चला गया है। वहीं, प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अब भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है।

आज इन जिलों में बादल और बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, बैतूल, पांढुर्णा और सिवनी जिलों में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
इसके अलावा छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, खरगोन और बुरहानपुर में भी बादल छाए रह सकते हैं।

रात में गिरी ठंड, दिन में मौसम सुहावना

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है।
कई शहरों में रात का पारा 17 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया, जिससे सुबह और शाम की हवा में ठंडक बढ़ गई है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में):

  • नौगांव (छतरपुर): 15.4°

  • खंडवा: 15.4°

  • खरगोन: 15.8°

  • शिवपुरी: 16°

  • राजगढ़: 16.6°

  • दतिया: 17.1°

  • धार: 17.4°

  • टीकमगढ़: 17.8°

  • ग्वालियर: 18°

  • इंदौर-रीवा: 18.2°

  • श्योपुर: 18.4°

  • रतलाम: 18.6°

  • गुना: 19°

  • मलाजखंड: 19.2°

  • उज्जैन: 20°

  • जबलपुर: 20.3°

  • भोपाल: 20.6°

अगले कुछ दिनों में और गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 2-3 दिनों में प्रदेश का तापमान और नीचे जा सकता है।
सुबह-शाम की ठंडक और बढ़ेगी, जबकि दिन के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
संभावना है कि दशहरे के बाद ठंड का असर और तेज़ हो जाए और प्रदेश में सर्दियों की आधिकारिक शुरुआत हो जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/winter-hits-mp-mercury-drops-in-bhopal-indore-sagar-division-temperature-below/article-35728

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.