एयरपोर्ट से विंटर शेड्यूल 26 अक्टूबर से, 30 अक्टूबर को नगर निगम परिषद की बैठक... जानिए और भी

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 26 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत दिल्ली, गोवा, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु समेत देश के कई प्रमुख शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू होंगी। इससे प्रदेश की राजधानी की कनेक्टिविटी और फ्लाइट फ्रिक्वेंसी दोनों में इजाफा होगा।

एयर इंडिया और इंडिगो की नई उड़ानें

विंटर शेड्यूल के तहत एयर इंडिया भोपाल से दिल्ली रूट पर एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है, जिससे रोजाना उड़ानों की संख्या 5 से बढ़कर 6 हो जाएगी।
वहीं, इंडिगो एयरलाइंस महीने के पहले, तीसरे और पांचवें रविवार को दिल्ली के लिए स्पेशल फ्लाइट संचालित करेगी।

इसके अलावा, बंद पड़ी भोपाल-गोवा फ्लाइट भी 26 अक्टूबर से दोबारा शुरू की जाएगी, जो छुट्टियों के मौसम में पर्यटकों के लिए राहत लेकर आएगी।

भोपाल की हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, नए विंटर शेड्यूल में भोपाल को 13 से अधिक शहरों से डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी।

  • नवी मुंबई और जेवर (नोएडा) एयरपोर्ट के लिए एक-एक नया स्लॉट तय किया गया है।

  • पुणे रूट पर दो नई फ्लाइटें जोड़ी जाएंगी।

  • इसके साथ ही दैनिक उड़ानों की संख्या 50 से अधिक होने की संभावना है।

इससे दिल्ली रूट पर किराए में 5 से 10 प्रतिशत तक की कमी आने की उम्मीद जताई गई है।

भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक 30 अक्टूबर को

राजधानी भोपाल की नगर निगम परिषद की अगली बैठक 30 अक्टूबर को आयोजित होगी। यह बैठक नियत समय से करीब सवा महीने की देरी से हो रही है — पिछली बैठक 24 जुलाई को हुई थी।

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिनमें सबसे प्रमुख है —
बैरसिया के बांदीखेड़ी में प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को पानी की आपूर्ति का प्रावधान।

बांदीखेड़ी इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर को मनुआभान टेकरी से पानी

बांदीखेड़ी में 371.95 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का निर्माण प्रस्तावित है, जिसे अगस्त 2025 में राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है।

इस परियोजना के लिए प्रतिदिन 2 एमएलडी (20 लाख लीटर) पानी की आपूर्ति मनुआभान टेकरी स्थित फिल्टर प्लांट से की जाएगी। इसके लिए 300 मिमी व्यास की 30 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव है, जिस पर 32 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Oct 2025 By दैनिक जागरण

एयरपोर्ट से विंटर शेड्यूल 26 अक्टूबर से, 30 अक्टूबर को नगर निगम परिषद की बैठक... जानिए और भी

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 26 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत दिल्ली, गोवा, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु समेत देश के कई प्रमुख शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू होंगी। इससे प्रदेश की राजधानी की कनेक्टिविटी और फ्लाइट फ्रिक्वेंसी दोनों में इजाफा होगा।

एयर इंडिया और इंडिगो की नई उड़ानें

विंटर शेड्यूल के तहत एयर इंडिया भोपाल से दिल्ली रूट पर एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है, जिससे रोजाना उड़ानों की संख्या 5 से बढ़कर 6 हो जाएगी।
वहीं, इंडिगो एयरलाइंस महीने के पहले, तीसरे और पांचवें रविवार को दिल्ली के लिए स्पेशल फ्लाइट संचालित करेगी।

इसके अलावा, बंद पड़ी भोपाल-गोवा फ्लाइट भी 26 अक्टूबर से दोबारा शुरू की जाएगी, जो छुट्टियों के मौसम में पर्यटकों के लिए राहत लेकर आएगी।

भोपाल की हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, नए विंटर शेड्यूल में भोपाल को 13 से अधिक शहरों से डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी।

  • नवी मुंबई और जेवर (नोएडा) एयरपोर्ट के लिए एक-एक नया स्लॉट तय किया गया है।

  • पुणे रूट पर दो नई फ्लाइटें जोड़ी जाएंगी।

  • इसके साथ ही दैनिक उड़ानों की संख्या 50 से अधिक होने की संभावना है।

इससे दिल्ली रूट पर किराए में 5 से 10 प्रतिशत तक की कमी आने की उम्मीद जताई गई है।

भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक 30 अक्टूबर को

राजधानी भोपाल की नगर निगम परिषद की अगली बैठक 30 अक्टूबर को आयोजित होगी। यह बैठक नियत समय से करीब सवा महीने की देरी से हो रही है — पिछली बैठक 24 जुलाई को हुई थी।

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिनमें सबसे प्रमुख है —
बैरसिया के बांदीखेड़ी में प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को पानी की आपूर्ति का प्रावधान।

बांदीखेड़ी इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर को मनुआभान टेकरी से पानी

बांदीखेड़ी में 371.95 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का निर्माण प्रस्तावित है, जिसे अगस्त 2025 में राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है।

इस परियोजना के लिए प्रतिदिन 2 एमएलडी (20 लाख लीटर) पानी की आपूर्ति मनुआभान टेकरी स्थित फिल्टर प्लांट से की जाएगी। इसके लिए 300 मिमी व्यास की 30 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव है, जिस पर 32 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/winter-schedule-from-airport-municipal-corporation-council-meeting-from-26th/article-36252

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.