10 नवंबर से मध्य प्रदेश में जाड़े की एंट्री

JAGRAN DESK

एमपी के अधिकतर शहरों का गिरने लगा रात का तापमान, दिन की चिलचिलाती धूप से भी मिलने वाली है राहत.

मध्य प्रदेश में ठंड को लेकर जैसे कयास लगाए जा रहे थे मौसम का मिजाज कुछ दिनों से उससे हटकर रहा है. दीपावली तक दिन की बेचैन कर देने वाली धूप ने जहां लोगों को चौंकाया तो वहीं रात का तापमान भी कुछ खास राहत देने वाला नहीं था. पर नवंबर की शुरुआत से मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मध्यप्रदेश के अधिकतर शहरों में रातें सर्द होने लगी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 10 नवंबर से ठंड की एंट्री मध्यप्रदेश में मानी जा सकती है.

पचमढ़ी में जाड़े का एहसास

मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में ठंड का असर दिखाई देने लगा है. एक ओर जहां मंडला, उमरिया, रीवा, बैतूल, राजगढ़ और मलाजखंड में रात के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई तो वहीं मशहूर हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा. यहां लोगों ने अक्टूबर की शुरुआत में ही स्वेटर निकाल लिए हैं क्योंकि यहां पिछले दो दिनों से रात का तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. वहीं 10 नवंबर तक पारा 10 डिग्री के नीचे भी जा सकता है.

10 नवंबर से ठंड दिखाएगी तेवर

मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार, हाल ही में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मध्यप्रदेश के तापमान पर पड़ेगा. इसकी वजह से 10 नवंबर के बाद से तेजी से ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही रहा तो रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो जाएगी और तीखी धूप से भी राहत मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है.

ऐसा रह सकता है प्रमुख शहरों का तापमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं नवंबर के दूसरे सप्ताह में शहरों का अधिकत तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच हो सकता है. राजधानी भोपाल, जबलपुर, इंदौर व ग्वालियर में अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान 31-32 व न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा तापमान

आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक एमटी बुशैर के मुताबिक, '' पिछले कुछ दिनों से देश के अधिकतर राज्यों में दिन व रात का तापमान 2 से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है. जहां दिन भी ज्यादा गर्म हैं तो रातें भी ज्यादा गर्म महसूस हो रही हैं. राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तो तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक ज्यादा है. अगले 2-4 दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी, जिसके बाद ठंड बढ़ेगी.''

उत्तरी हवाओं का इंतजार

मौसम विभाग का कहना है कि इस समय पश्चिमी राजस्थान और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर एक साइक्लोन एक्टिव है. वहीं गुजरात के आसपास एक एंटीसाइक्लोन भी मौजूद है. इन मौसमी सिस्टमों का मध्यप्रदेश के तापमान पर कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है. हालांकि, अगर हवाएं उत्तर की ओर मुड़ती हैं, तो रात में तापमान तेजी से गिर सकता है, जिससे ठंड भी बढ़ेगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2024 By दैनिक जागरण

10 नवंबर से मध्य प्रदेश में जाड़े की एंट्री

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश में ठंड को लेकर जैसे कयास लगाए जा रहे थे मौसम का मिजाज कुछ दिनों से उससे हटकर रहा है. दीपावली तक दिन की बेचैन कर देने वाली धूप ने जहां लोगों को चौंकाया तो वहीं रात का तापमान भी कुछ खास राहत देने वाला नहीं था. पर नवंबर की शुरुआत से मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मध्यप्रदेश के अधिकतर शहरों में रातें सर्द होने लगी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 10 नवंबर से ठंड की एंट्री मध्यप्रदेश में मानी जा सकती है.

पचमढ़ी में जाड़े का एहसास

मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में ठंड का असर दिखाई देने लगा है. एक ओर जहां मंडला, उमरिया, रीवा, बैतूल, राजगढ़ और मलाजखंड में रात के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई तो वहीं मशहूर हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा. यहां लोगों ने अक्टूबर की शुरुआत में ही स्वेटर निकाल लिए हैं क्योंकि यहां पिछले दो दिनों से रात का तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. वहीं 10 नवंबर तक पारा 10 डिग्री के नीचे भी जा सकता है.

10 नवंबर से ठंड दिखाएगी तेवर

मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार, हाल ही में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मध्यप्रदेश के तापमान पर पड़ेगा. इसकी वजह से 10 नवंबर के बाद से तेजी से ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही रहा तो रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो जाएगी और तीखी धूप से भी राहत मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है.

ऐसा रह सकता है प्रमुख शहरों का तापमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं नवंबर के दूसरे सप्ताह में शहरों का अधिकत तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच हो सकता है. राजधानी भोपाल, जबलपुर, इंदौर व ग्वालियर में अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान 31-32 व न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा तापमान

आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक एमटी बुशैर के मुताबिक, '' पिछले कुछ दिनों से देश के अधिकतर राज्यों में दिन व रात का तापमान 2 से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है. जहां दिन भी ज्यादा गर्म हैं तो रातें भी ज्यादा गर्म महसूस हो रही हैं. राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तो तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक ज्यादा है. अगले 2-4 दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी, जिसके बाद ठंड बढ़ेगी.''

उत्तरी हवाओं का इंतजार

मौसम विभाग का कहना है कि इस समय पश्चिमी राजस्थान और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर एक साइक्लोन एक्टिव है. वहीं गुजरात के आसपास एक एंटीसाइक्लोन भी मौजूद है. इन मौसमी सिस्टमों का मध्यप्रदेश के तापमान पर कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है. हालांकि, अगर हवाएं उत्तर की ओर मुड़ती हैं, तो रात में तापमान तेजी से गिर सकता है, जिससे ठंड भी बढ़ेगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/winter-will-enter-madhya-pradesh-from-november-10/article-2638

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.