- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगी भोजपाल गरबा महोत्सव में एंट्री, बॉलीवुड के गाने भी नहीं बजेंगे
आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगी भोजपाल गरबा महोत्सव में एंट्री, बॉलीवुड के गाने भी नहीं बजेंगे
BHOPAL, MP
भोजपाल गरबा महोत्सव में आधार गार्ड के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। इसके साथ गरबा के लिए फिल्मी गाने नहीं बजेंगे। आयोजकों ने फैसला लिया है कि माता रानी की भक्ति गीतों पर गरबा होगा। आयोजकों ने गरबा समारोह में मुस्लिमों से नहीं आने की अपील की।
मध्यप्रदेश में शारदीय नवरात्रि के मौके पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। लेकिन, कई बार देखने में मिलता है कि गरबा महोत्सव में खलल डालने के लिए असामाजिक तत्व पहुंच जाते हैं। ऐसे में इस बार आयोजकों ने गरबा महोत्सव को लेकर नियम कड़े कर दिए हैं।
पहचान पत्र दिखाने पर ही एंट्री
भोपाल में 'भोजपाल गरबा महोत्सव' में इस साल उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, जो पहचान पत्र दिखाएंगे। आयोजकों का मानना है कि गरबा महोत्सव सनातन को मानने वाले लोगों के लिए है। इसलिए, गैर हिंदुओं को यहां नहीं आना चाहिए।

आयोजकों के फैसले का सम्मान करें
प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि अगर गरबा महोत्सव के आयोजकों ने कोई फैसला लिया है, तो उसका सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान, गरिमा और अनुशासन होना चाहिए और इसके लिए नियम भी कड़े होने चाहिए। गरबा कोई इवेंट नहीं है। गरबा मां का अनुष्ठान है। अगर नौ दिन तक अनुष्ठान और पूजा हो रही है तो इसके लिए जो नियम होंगे, वह सभी को मानने चाहिए। हम लोगों के लिए बहुत जरूरी है कि हम गरबा के दौरान अनुशासन का पालन करें।
माता रानी के गीतों पर गरबा होगा
गरबा आयोजक सुनील यादव ने कहा कि नौ दिनों तक गरबा महोत्सव में माता रानी के गीतों पर गरबा खेला जाएगा। इस दौरान बॉलीवुड संगीत पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर हम लव जिहाद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए आधार कार्ड तो प्रवेश के लिए अनिवार्य है। गरबा महोत्सव को लेकर हम पहले से ही लोगों को बता रहे हैं कि इस महोत्सव में शामिल होने के लिए केवल हिंदू परिवार ही आए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए