उमरिया में बाघ के हमले से हुई महिला की मौत, 21 दिन में तीसरी मौत, गुस्साए ग्रामीणों का किया हंगामा

उमरिया (म.प्र.)

By Rohit.P
On

उमरिया में बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद ग्रामीण भड़क गए। वन विभाग की टीम पर हमला, CM मोहन यादव ने 25 लाख सहायता की घोषणा की।

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में फिर से एक बाघ के हमले ने लोगों के बीच डर और गुस्सा पैदा कर दिया है। रविवार तड़के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा क्षेत्र में खेरवा मोहल्ले में, एक बाघ ने घर के आंगन में सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में 48 वर्षीय फूलबाई की मौके पर ही मौत हो गई, और उन्हें बचाने के दौरान उनके पति और ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि ये घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। आसपास के लोगों ने अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बाघ ने महिला को पकड़ने के बाद काफी देर तक घर के बाहर घूमता रहा। लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर नहीं आ सके। कुछ ग्रामीण शोर मचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बाघ लगातार दहाड़ता रहा और बाद में वह घर में जाकर छिप गया। वन विभाग और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम को सूचना मिलने के बाद मौके पर भेजा गया। उन्होंने इलाके को घेरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तब तक गांव का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो चुका था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में बाघ की गतिविधियाँ लगातार देखी जा रही थीं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार बाघ के संबंध में सुरक्षा उपायों की शिकायत की, लेकिन ठोस कार्रवाइयाँ नहीं की गईं।

महिला की मौत से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जिसमें पनपथा रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव को सिर में चोट आई है, जबकि एक अन्य अधिकारी अंजू वर्मा के साथ भी बदसलूकी की गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस बल को बुलाना पड़ा। गांव में सुबह तक तनाव बना रहा, और कई ग्रामीण यह आरोप लगाते रहे कि वन विभाग केवल कागजों पर निगरानी करता है, जबकि ग्रामीणों की जान खतरे में है। कुछ लोगों का कहना था कि अब उन्हें रात में घर के बाहर सोने में डर लगने लगा है।

उमरिया में मई महीने में बाघ के हमले से यह तीसरी मौत है। पहले 3 मई को एक व्यक्ति की जान गई थी, और 16 मई को तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक महिला पर बाघ ने हमला किया था। लगातार हो रहे इन हमलों के बाद ग्रामीणों में दहशत साफ देखी जा रही है। वन विभाग की टीम फिलहाल इलाके में निगरानी बढ़ाने और बाघ को पकड़ने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर ध्यान रखा जा रहा है और प्रभावित गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत महिला के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रशासन के द्वारा घायलों के इलाज की व्यवस्था भी कराई गई है। हालांकि, गांव के लोगों का कहना है कि मुआवजे से ज्यादा जरूरी उनकी सुरक्षा है। इलाके में अब भी डर का माहौल बना हुआ है और लोग रात के वक्त घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2026 By Rohit.P

उमरिया में बाघ के हमले से हुई महिला की मौत, 21 दिन में तीसरी मौत, गुस्साए ग्रामीणों का किया हंगामा

उमरिया (म.प्र.)

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में फिर से एक बाघ के हमले ने लोगों के बीच डर और गुस्सा पैदा कर दिया है। रविवार तड़के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा क्षेत्र में खेरवा मोहल्ले में, एक बाघ ने घर के आंगन में सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में 48 वर्षीय फूलबाई की मौके पर ही मौत हो गई, और उन्हें बचाने के दौरान उनके पति और ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि ये घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। आसपास के लोगों ने अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बाघ ने महिला को पकड़ने के बाद काफी देर तक घर के बाहर घूमता रहा। लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर नहीं आ सके। कुछ ग्रामीण शोर मचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बाघ लगातार दहाड़ता रहा और बाद में वह घर में जाकर छिप गया। वन विभाग और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम को सूचना मिलने के बाद मौके पर भेजा गया। उन्होंने इलाके को घेरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तब तक गांव का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो चुका था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में बाघ की गतिविधियाँ लगातार देखी जा रही थीं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार बाघ के संबंध में सुरक्षा उपायों की शिकायत की, लेकिन ठोस कार्रवाइयाँ नहीं की गईं।

महिला की मौत से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जिसमें पनपथा रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव को सिर में चोट आई है, जबकि एक अन्य अधिकारी अंजू वर्मा के साथ भी बदसलूकी की गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस बल को बुलाना पड़ा। गांव में सुबह तक तनाव बना रहा, और कई ग्रामीण यह आरोप लगाते रहे कि वन विभाग केवल कागजों पर निगरानी करता है, जबकि ग्रामीणों की जान खतरे में है। कुछ लोगों का कहना था कि अब उन्हें रात में घर के बाहर सोने में डर लगने लगा है।

उमरिया में मई महीने में बाघ के हमले से यह तीसरी मौत है। पहले 3 मई को एक व्यक्ति की जान गई थी, और 16 मई को तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक महिला पर बाघ ने हमला किया था। लगातार हो रहे इन हमलों के बाद ग्रामीणों में दहशत साफ देखी जा रही है। वन विभाग की टीम फिलहाल इलाके में निगरानी बढ़ाने और बाघ को पकड़ने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर ध्यान रखा जा रहा है और प्रभावित गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत महिला के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रशासन के द्वारा घायलों के इलाज की व्यवस्था भी कराई गई है। हालांकि, गांव के लोगों का कहना है कि मुआवजे से ज्यादा जरूरी उनकी सुरक्षा है। इलाके में अब भी डर का माहौल बना हुआ है और लोग रात के वक्त घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/woman-dies-due-to-tiger-attack-in-umaria-third-death/article-54118

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.