जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर दुर्घटना: लोडिंग ऑटो पलटने से महिला की मौत, 8 घायल

Dindori, MP

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़खेरा गांव के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक लोडिंग ऑटो (छोटा हाथी), जो ग्रामीणों को लेकर शहपुरा बाजार जा रहा था, अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 55 वर्षीय सतिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य आठ लोग घायल हुए हैं।

इलाज के लिए अस्पताल भेजे गए घायल

घायलों को मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसे के बाद चालक फरार

एएसआई राकेश यादव ने बताया कि लोडिंग ऑटो (क्रमांक MP 20 ZM 3843) में लगभग 10 लोग सवार थे, जो बड़खेरा गांव से शहपुरा बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

जांच जारी

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता दिए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर दुर्घटना: लोडिंग ऑटो पलटने से महिला की मौत, 8 घायल

Dindori, MP

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक लोडिंग ऑटो (छोटा हाथी), जो ग्रामीणों को लेकर शहपुरा बाजार जा रहा था, अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 55 वर्षीय सतिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य आठ लोग घायल हुए हैं।

इलाज के लिए अस्पताल भेजे गए घायल

घायलों को मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसे के बाद चालक फरार

एएसआई राकेश यादव ने बताया कि लोडिंग ऑटो (क्रमांक MP 20 ZM 3843) में लगभग 10 लोग सवार थे, जो बड़खेरा गांव से शहपुरा बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

जांच जारी

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता दिए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/woman-killed-8-injured-due-to-accident-loading-auto-overturns/article-26282

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.