ड्रग्स सप्लाई के लिए महिला को बनाया मोहरा, सीहोर से इंदौर जाती थी तस्करी करने

INDORE, MP

इंदौर में पुलिस ने 3 जगहों पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी पहले भी ड्रग्स सप्लाई में पकड़े जा चुके हैं.

शहर में मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाली एक महिला और उसके 3 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये चारों किसी को ड्रग्स सप्लाई करने जा रहे थे. इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने घेरकर दबोच लिया. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. महिला और उसके साथियों से ड्रग्स बरामद किया गया है.

महिला और युवक को साथ में पकड़ा

इंदौर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले और उनका सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन के पास से एक युवक और एक महिला को पकड़ा. जिनके पास से 65 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है. महिला सीहोर के रहने वाली है. इसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं. महिला के साथ पकड़ा गया युवक अनवर देवास का रहने वाला है.

बाइक सवार को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा

इसके अलावा पुलिस ने दूसरी कार्रवाई धार रोड पर की. यहां एक बाइक सवार युवक को पकड़ा, जिसके पास से तलाशी लेने पर 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया है. मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस ने तीसरी कार्रवाई करते हुए पोलो ग्राउंड क्षेत्र से बाइक सवार युवक के पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया. बदमाश ने अपना नाम अमन जूनवाल बताया. उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. कुल मिलाकर तीनों जगह पर पुलिस ने 80 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है. इस मामले में एडीसीपी राजेश दण्डोतिया ने कहा "आरोपियों से पूछताछ की जा रही है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

ड्रग्स सप्लाई के लिए महिला को बनाया मोहरा, सीहोर से इंदौर जाती थी तस्करी करने

INDORE, MP

शहर में मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाली एक महिला और उसके 3 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये चारों किसी को ड्रग्स सप्लाई करने जा रहे थे. इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने घेरकर दबोच लिया. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. महिला और उसके साथियों से ड्रग्स बरामद किया गया है.

महिला और युवक को साथ में पकड़ा

इंदौर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले और उनका सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन के पास से एक युवक और एक महिला को पकड़ा. जिनके पास से 65 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है. महिला सीहोर के रहने वाली है. इसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं. महिला के साथ पकड़ा गया युवक अनवर देवास का रहने वाला है.

बाइक सवार को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा

इसके अलावा पुलिस ने दूसरी कार्रवाई धार रोड पर की. यहां एक बाइक सवार युवक को पकड़ा, जिसके पास से तलाशी लेने पर 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया है. मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस ने तीसरी कार्रवाई करते हुए पोलो ग्राउंड क्षेत्र से बाइक सवार युवक के पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया. बदमाश ने अपना नाम अमन जूनवाल बताया. उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. कुल मिलाकर तीनों जगह पर पुलिस ने 80 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है. इस मामले में एडीसीपी राजेश दण्डोतिया ने कहा "आरोपियों से पूछताछ की जा रही है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/woman-made-a-woman-for-drug-supply-mohra-used-to/article-10932

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.