रतलाम: तेजा नगर नाले में महिला का शव मिला, करंट से मौत की आशंका

Ratlam, MP

शनिवार सुबह तेजा नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नाले में एक महिला का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतका की पहचान ईश्वर नगर निवासी कमला बाई (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। महिला सुबह कचरा बीनने के लिए निकली थी, लेकिन नाले के किनारे उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, कमला बाई रोजाना की तरह सुबह 6 बजे घर से निकली थीं। करीब 9:30 बजे उनका शव वार्ड क्रमांक 23 के नाले में पड़ा मिला। शव के पास एक कचरा बीनने वाला थैला और टूटे हुए बिजली के तार भी मिले। जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है।

नाले के पास बिजली की एक डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट) भी स्थापित है, जिसके पास खुले और टूटे हुए तार नजर आए। क्षेत्रीय पार्षद अक्षय संघवी ने बताया कि नाले में बिजली के तार लंबे समय से लटके हुए थे, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी। दुर्भाग्यवश, अब यही लापरवाही एक जान ले बैठी।

पुलिस ने शुरू की जांच

माणक चौक थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। महिला के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना ने नगर निगम और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम: तेजा नगर नाले में महिला का शव मिला, करंट से मौत की आशंका

Ratlam, MP

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, कमला बाई रोजाना की तरह सुबह 6 बजे घर से निकली थीं। करीब 9:30 बजे उनका शव वार्ड क्रमांक 23 के नाले में पड़ा मिला। शव के पास एक कचरा बीनने वाला थैला और टूटे हुए बिजली के तार भी मिले। जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है।

नाले के पास बिजली की एक डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट) भी स्थापित है, जिसके पास खुले और टूटे हुए तार नजर आए। क्षेत्रीय पार्षद अक्षय संघवी ने बताया कि नाले में बिजली के तार लंबे समय से लटके हुए थे, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी। दुर्भाग्यवश, अब यही लापरवाही एक जान ले बैठी।

पुलिस ने शुरू की जांच

माणक चौक थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। महिला के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना ने नगर निगम और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/womans-body-found-in-teja-nagar-drain-of-ratlam-found/article-24275

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.