दमोह में मगरमच्छ के हमले से महिला की मौत, सावन के पहले दिन जल भरने गई थी व्यारमा नदी

Damoh, MP

जिले के कनियाघाट पटी गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब व्यारमा नदी में जल भरने गई एक महिला को मगरमच्छ ने हमला कर गहरे पानी में खींच लिया।

महिला का शव एक घंटे की खोजबीन के बाद झाड़ियों में फंसा मिला। यह हादसा सावन के पहले ही दिन हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

पानी भरने झुकी तो मगरमच्छ ने पकड़ लिया

मृतका की पहचान 40 वर्षीय मालतीबाई पति मेघराज सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं ने बताया कि सुबह-सुबह जल भरने के लिए वे नदी पर पहुंची थीं। मालतीबाई जैसे ही पानी भरने के लिए झुकीं, तभी एक बड़ा मगरमच्छ अचानक पानी से निकलकर उनके पैर पर झपट पड़ा।

ग्रामीणों की आंखों के सामने नदी में खींच ले गया

मगरमच्छ मालती को अपने जबड़ों में दबोचकर नदी के बीचोंबीच ले गया। महिलाएं और पास खड़े ग्रामीण चीखते रह गए, लेकिन कोई कुछ कर नहीं सका। बहाव तेज था और मगरमच्छ बेहद आक्रामक हो गया था।

घटना का वीडियो बनाया, शव एक घंटे बाद मिला

घटना के दौरान एक ग्रामीण ने हादसे का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड किया। सूचना मिलते ही वन विभाग, एसडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक घंटे तक सर्चिंग चलने के बाद मालतीबाई का शव नदी के दूसरे किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ मिला।

पहले से दी गई थी चेतावनी

वन विभाग के अनुसार व्यारमा नदी में मगरमच्छों की संख्या बढ़ने के कारण पहले ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और ग्रामीणों को सचेत करने के लिए मुनादी भी करवाई गई थी। बावजूद इसके इस प्रकार की दुखद घटना सामने आई।

जिले में मगरमच्छ हमलों की बढ़ती घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब व्यारमा नदी क्षेत्र में मगरमच्छ ने हमला किया हो। बीते साल हटरी गांव में एक 10 साल के बच्चे को भी मगरमच्छ ने निशाना बनाया था। इसके अलावा नोहटा, बनवार, माला और जुझार जैसे गांवों में भी मगरमच्छ देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

प्रशासन ने लिया संज्ञान, वन विभाग सतर्क

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी और डीएफओ ईश्वर जरांडे मौके पर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की। प्रशासन अब नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दमोह में मगरमच्छ के हमले से महिला की मौत, सावन के पहले दिन जल भरने गई थी व्यारमा नदी

Damoh, MP

महिला का शव एक घंटे की खोजबीन के बाद झाड़ियों में फंसा मिला। यह हादसा सावन के पहले ही दिन हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

पानी भरने झुकी तो मगरमच्छ ने पकड़ लिया

मृतका की पहचान 40 वर्षीय मालतीबाई पति मेघराज सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं ने बताया कि सुबह-सुबह जल भरने के लिए वे नदी पर पहुंची थीं। मालतीबाई जैसे ही पानी भरने के लिए झुकीं, तभी एक बड़ा मगरमच्छ अचानक पानी से निकलकर उनके पैर पर झपट पड़ा।

ग्रामीणों की आंखों के सामने नदी में खींच ले गया

मगरमच्छ मालती को अपने जबड़ों में दबोचकर नदी के बीचोंबीच ले गया। महिलाएं और पास खड़े ग्रामीण चीखते रह गए, लेकिन कोई कुछ कर नहीं सका। बहाव तेज था और मगरमच्छ बेहद आक्रामक हो गया था।

घटना का वीडियो बनाया, शव एक घंटे बाद मिला

घटना के दौरान एक ग्रामीण ने हादसे का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड किया। सूचना मिलते ही वन विभाग, एसडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक घंटे तक सर्चिंग चलने के बाद मालतीबाई का शव नदी के दूसरे किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ मिला।

पहले से दी गई थी चेतावनी

वन विभाग के अनुसार व्यारमा नदी में मगरमच्छों की संख्या बढ़ने के कारण पहले ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और ग्रामीणों को सचेत करने के लिए मुनादी भी करवाई गई थी। बावजूद इसके इस प्रकार की दुखद घटना सामने आई।

जिले में मगरमच्छ हमलों की बढ़ती घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब व्यारमा नदी क्षेत्र में मगरमच्छ ने हमला किया हो। बीते साल हटरी गांव में एक 10 साल के बच्चे को भी मगरमच्छ ने निशाना बनाया था। इसके अलावा नोहटा, बनवार, माला और जुझार जैसे गांवों में भी मगरमच्छ देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

प्रशासन ने लिया संज्ञान, वन विभाग सतर्क

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी और डीएफओ ईश्वर जरांडे मौके पर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की। प्रशासन अब नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/womans-death-due-to-crocodile-attack-in-damoh-went-to/article-27280

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.