इंदौर में महिला के घर पकड़ा गया SI, भीड़ ने डंडों से पीटा; नशे में गाली देने का आरोप

Indore, MP

इंदौर के खजराना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला के घर से संदिग्ध स्थिति में पकड़े गए एसआई सुरेश बुनकर को स्थानीय लोगों ने घेरकर पीट दिया।

बताया जा रहा है कि एसआई नशे में था और महिलाओं को गालियां दे रहा था, जिससे नाराज भीड़ ने पहले उसे घर से निकाला और फिर डंडों से जमकर पिटाई कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरेश बुनकर पिछले दो महीने से उस महिला के घर आना-जाना कर रहा था, जिसका अपने पति से विवाद चल रहा है। गुरुवार तड़के जब वह महिला के घर में मौजूद था, तभी मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ लिया। लोगों का कहना है कि एसआई की हालत आपत्तिजनक थी और वह नशे में धुत होकर गालियां दे रहा था। इससे नाराज महिलाओं और पुरुषों ने पहले उसे खंभे से बांधने की कोशिश की, फिर कपड़े फाड़ डाले और लाठियों से पीटा।

स्थिति बिगड़ने पर खजराना पुलिस थाने से कुछ जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ के उग्र रुख के चलते वे कुछ कर नहीं पाए। बाद में पलासिया कंट्रोल रूम से अतिरिक्त बल बुलाया गया और बमुश्किल एसआई को भीड़ से छुड़ाकर थाने लाया गया।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पिटाई में शामिल कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है। वहीं, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसआई के खिलाफ भी विभागीय जांच के संकेत मिले हैं।

गौरतलब है कि एसआई सुरेश बुनकर पूर्व में भी विवादों में रहा है। दो साल पहले लसूड़िया क्षेत्र में भी वह नशे की हालत में एक युवकों से उलझ पड़ा था, जिसमें उसकी भी पिटाई हुई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में महिला के घर पकड़ा गया SI, भीड़ ने डंडों से पीटा; नशे में गाली देने का आरोप

Indore, MP

बताया जा रहा है कि एसआई नशे में था और महिलाओं को गालियां दे रहा था, जिससे नाराज भीड़ ने पहले उसे घर से निकाला और फिर डंडों से जमकर पिटाई कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरेश बुनकर पिछले दो महीने से उस महिला के घर आना-जाना कर रहा था, जिसका अपने पति से विवाद चल रहा है। गुरुवार तड़के जब वह महिला के घर में मौजूद था, तभी मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ लिया। लोगों का कहना है कि एसआई की हालत आपत्तिजनक थी और वह नशे में धुत होकर गालियां दे रहा था। इससे नाराज महिलाओं और पुरुषों ने पहले उसे खंभे से बांधने की कोशिश की, फिर कपड़े फाड़ डाले और लाठियों से पीटा।

स्थिति बिगड़ने पर खजराना पुलिस थाने से कुछ जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ के उग्र रुख के चलते वे कुछ कर नहीं पाए। बाद में पलासिया कंट्रोल रूम से अतिरिक्त बल बुलाया गया और बमुश्किल एसआई को भीड़ से छुड़ाकर थाने लाया गया।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पिटाई में शामिल कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है। वहीं, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसआई के खिलाफ भी विभागीय जांच के संकेत मिले हैं।

गौरतलब है कि एसआई सुरेश बुनकर पूर्व में भी विवादों में रहा है। दो साल पहले लसूड़िया क्षेत्र में भी वह नशे की हालत में एक युवकों से उलझ पड़ा था, जिसमें उसकी भी पिटाई हुई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/womans-house-caught-in-indore-si-accused-of-abusing-drunk/article-28627

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.