मुरैना में महिला की संदिग्ध मौत, पति ने ससुराल वालों पर लगाया जहर देने का आरोप

Morena, MP

जिले के अंबाह क्षेत्र से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पति माताराम प्रजापति ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी को उसके मायके पक्ष ने जहर देकर मार डाला।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को मायके से विदा कराने पहुंचा था पति

जानकारी के अनुसार अंबाह निवासी माताराम प्रजापति बुधवार को अपनी पत्नी को लेने के लिए खेरी गांव स्थित ससुराल गया था। माताराम का कहना है कि उसकी पत्नी को लंबे समय से मायके वालों ने रोक रखा था और वापस भेजने से पहले 5 हजार रुपए की मांग की गई थी। रुपये देने के बाद ही पत्नी को विदा किया गया। माताराम के अनुसार विदाई के वक्त ससुराल वालों ने दोनों की फोटो भी खींची।

रास्ते में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही मौत

पत्नी को लेकर लौटते समय दोनों माता बसैया मंदिर में दर्शन के लिए रुके। इसके बाद जब वे अंबाह बाईपास पहुंचे तो अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई। माताराम तत्काल पत्नी को जिला अस्पताल मुरैना लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति ने लगाया जहर देने का आरोप

माताराम ने आरोप लगाया है कि विदाई से पहले ही ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को कोई जहरीली चीज खिला दी थी, जिससे उसकी मौत हुई। उसने यह भी बताया कि ससुराल पक्ष उस पर लगातार पैसों का दबाव बनाता रहा है।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में महिला की संदिग्ध मौत, पति ने ससुराल वालों पर लगाया जहर देने का आरोप

Morena, MP

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को मायके से विदा कराने पहुंचा था पति

जानकारी के अनुसार अंबाह निवासी माताराम प्रजापति बुधवार को अपनी पत्नी को लेने के लिए खेरी गांव स्थित ससुराल गया था। माताराम का कहना है कि उसकी पत्नी को लंबे समय से मायके वालों ने रोक रखा था और वापस भेजने से पहले 5 हजार रुपए की मांग की गई थी। रुपये देने के बाद ही पत्नी को विदा किया गया। माताराम के अनुसार विदाई के वक्त ससुराल वालों ने दोनों की फोटो भी खींची।

रास्ते में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही मौत

पत्नी को लेकर लौटते समय दोनों माता बसैया मंदिर में दर्शन के लिए रुके। इसके बाद जब वे अंबाह बाईपास पहुंचे तो अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई। माताराम तत्काल पत्नी को जिला अस्पताल मुरैना लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति ने लगाया जहर देने का आरोप

माताराम ने आरोप लगाया है कि विदाई से पहले ही ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को कोई जहरीली चीज खिला दी थी, जिससे उसकी मौत हुई। उसने यह भी बताया कि ससुराल पक्ष उस पर लगातार पैसों का दबाव बनाता रहा है।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/womans-suspected-death-in-morena-accused-her-in-laws-accused/article-27302

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.