जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं के साथ महिला और उनके साथियों ने बनाई अभद्र रील, Video वायरल

Gwalior, MP

सोशल मीडिया में वायरल होने और रील बनाने की सनक लोगों पर इस कदर हावी हो गई है कि वे अब देवी-देवताओं और जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं को भी नहीं छोड़ रहे है। ऐसा ही एक वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और उसके साथियों नेपवित्र जैन तीर्थंकर क्षेत्रमें रील बनाकर जैन प्रतिमाओं पर अभद्र टिप्पणी भी की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

धार्मिक जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं को लेकर की अभद्र टिप्पणी 

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर किला तलहटी में प्राचीन जैन तीर्थंकर प्रतिमाएं बनी हैं। जहां प्रीति कुशवाह नाम की महिला ने अपने साथियों के साथ रील बनाकर धार्मिक जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की। यही नहीं बल्कि जूते चप्पल पहनकर प्रतिमाओं के गोद में भी बैठे नजर आए। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जैन समाज आक्रोश में है। समाज के लोगों ने SP को ज्ञापन सौंप कर रील बनाने वाली महिला और उसके साथियों पर FIR दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। 

बता दें कि यहां बनी कई धार्मिक जैन प्रतिमाओं को औरंगजेब द्वारा भी खंडित किया गया था। यह पवित्र जैन  तीर्थंकर क्षेत्र  गोपाचल पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। यहां दूर-दूर से पर्यटक प्राचीन जैन मूर्तियों को देखने पहुंचते है। वहीं अब देखना गौरतलब होगा कि महिला के अभद्र रील के वायरल होने के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Lall

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं के साथ महिला और उनके साथियों ने बनाई अभद्र रील, Video वायरल

Gwalior, MP

सोशल मीडिया में वायरल होने और रील बनाने की सनक लोगों पर इस कदर हावी हो गई है कि वे अब देवी-देवताओं और जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं को भी नहीं छोड़ रहे है। ऐसा ही एक वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और उसके साथियों नेपवित्र जैन तीर्थंकर क्षेत्रमें रील बनाकर जैन प्रतिमाओं पर अभद्र टिप्पणी भी की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

धार्मिक जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं को लेकर की अभद्र टिप्पणी 

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर किला तलहटी में प्राचीन जैन तीर्थंकर प्रतिमाएं बनी हैं। जहां प्रीति कुशवाह नाम की महिला ने अपने साथियों के साथ रील बनाकर धार्मिक जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की। यही नहीं बल्कि जूते चप्पल पहनकर प्रतिमाओं के गोद में भी बैठे नजर आए। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जैन समाज आक्रोश में है। समाज के लोगों ने SP को ज्ञापन सौंप कर रील बनाने वाली महिला और उसके साथियों पर FIR दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। 

बता दें कि यहां बनी कई धार्मिक जैन प्रतिमाओं को औरंगजेब द्वारा भी खंडित किया गया था। यह पवित्र जैन  तीर्थंकर क्षेत्र  गोपाचल पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। यहां दूर-दूर से पर्यटक प्राचीन जैन मूर्तियों को देखने पहुंचते है। वहीं अब देखना गौरतलब होगा कि महिला के अभद्र रील के वायरल होने के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Lall

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/women-and-her-companions-made-vulgar-reel-video-viral-with/article-16813

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.