- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- राजधानी की हिस्ट्री शीटर और गुंडा लिस्ट में महिलाएं, गंभीर अपराधों में आ रहे नाम
राजधानी की हिस्ट्री शीटर और गुंडा लिस्ट में महिलाएं, गंभीर अपराधों में आ रहे नाम
BHOPAL, MP
भोपाल के एक दर्जन थानों की गुंडा लिस्ट में महिलाओं के नाम शामिल, अपराध की दुनिया में बढ़ रहा महिलाओं का दखल
अपराध की दुनिया में महिला अपराधियों का दखल तेजी से बढ़ता जा रहा है. राजधानी भोपाल में चोरी, नकबजनी, हत्या, ब्लैकमेलिंग, जालसाजी, लूटपाट, ड्रग और मानव तश्करी समेत कई गंभीर अपराधों में शहर की 100 से अधिक महिलाएं सक्रिय हैं. यही कारण है कि भोपाल के थानों में हिस्ट्रीशीटर व गुंडा लिस्ट में महिलाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक हिस्ट्री शीटर और गुंडा लिस्ट में शामिल ये महिलाएं आदतन अपराधी हैं, जो पकड़े जाने के बाद भी अपराध की दुनिया नहीं छोड़ना चाहती हैं.

ऐशबाग की रज्जो पर 19 मामले
हिस्ट्री शीटर महिला अपराधियों की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है रज्जो ऊर्फ रजिया खान का, जिसपर 19 मामले दर्ज हैं. रज्जो को हाल ही में टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र से पकड़ गया है. दरअसल, ये महिला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में दूसरी बार चोरी करने पहुंची थी, तभी उसे मकान मालिक ने पकड़ लिया. जब पड़ताल की गई तो पता चला कि इसी घर से करीब 25 दिन पहले भी महिला ने चोरी की थी. जांच में पता चला कि ये महिला कोई और नहीं बल्कि रजिया खान उर्फ रज्जो थी.

रज्जो के खिलाफ शहर के ऐशबाग, श्यामला हिल्स, शाहजहांनाबाद, हनुमानगंज, जहांगीराबाद, गौतम नगर, अशोका गार्डन, निशातपुरा, छोला और इंदौर के सर्राफा थाने में 19 मामले दर्ज हैं.
गले में छूरी अड़ाकर ढाई लाख व जेवर लूटे
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ऐशबाग में महिलाओं की एक गैंग बुरका पहने हुए एक घर में घुसी. उस समय घर में एक महिला और उसका 4 साल का बेटा ही थे. बुरका पहने हुई महिलाओं ने महिला और उसके बेटे के गले में छुरी अड़कार घर में रखे जेवर और करीब ढाई लाख रुपए लूट लिए. घटना के समय घर के पुरुष सदस्य नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे. सभी के वापस आने के बाद महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने बुरका गैंग की महिलाओं को गिरफ्तार किया.
शादी-समारोह में गहने चुराने के साथ करती थी बच्चा चोरी
भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने जनवरी 2025 में चार महिलाओं अंजलि, नगमा नायडू, ज्योति गोला और मधु नायडू को गिरफ्तार किया था. ये सभी दिल्ली की रहने वाली हैं. पुलिस ने इन महिलाओं के पास से डे़ढ़ लाख रु नगद और 12 लाख रु की एक कार बरामद की थी. ये महिलाएं शादी-समारोह का फायदा उठाकर भीड़ में शामिल हो जाती थीं, वहीं मेहमानों से गले लगकर उनके गले या हाथ से सोने के कीमती जेवर पार कर देती थीं.

पुलिस ने जब इन महिलाओं को गिरफ्तार किया, तो पता चला कि इन महिलाओं ने दिल्ली में बच्चा चोरी किया था, साथ ही उड़ीसा में लूट की वारदात को अंजाम दे चुकी हैं. वहीं शादी-समारोह या ट्रेन में यात्रा के दौरान ये महिलाएं 40 से अधिक वारदातें कर चुकी थीं.
50 हजार रुपये में महिला को राजस्थान में बेचा
मानव तस्करी के मामले में हबीबगंज पुलिस ने 3 महिलाओं और एक खरीदार को सितंबर 2024 में गिरफ्तार किया था. ये महिलाएं भोपाल की एक महिला को काम दिलाने के लिए बहला फुसलाकर राजस्थान के राजसमंद पहुंची थी. जहां आरोपियों ने उसे 50 हजार रु में महिला को एक व्यक्ति को बेच दिया, जिसके बाद उस युवक ने महिला के साथ शादी की और करीब डेढ़ महीने तक दुष्कर्म करता रहा. पता चला कि मानव तस्करों के चंगुल में फंसी 25 वर्षीय महिला अपने पति से अलग मां के साथ रहती थी. वह लोगों के घरों और शादी-पाट्रियों में बर्तन धोने का काम करती थी.
महिला फार्मासिस्ट ने चुराई चांदी की मूर्ति
ऐसा नहीं है कि अपराध की दुनिया में केवल कम पढ़ी-लिखी या अनपढ़ महिलाएं ही शामिल हैं. दरअसल, इस लिस्ट में शामिल कई महिलाएं पढ़ी लिखी और कामकाजी महिलाएं हैं, जो बड़े अपराधों को अंजाम दे चुकी हैं. ऐसे ही एक मामले में अयोध्या नगर पुलिस ने दिसंबर 2024 में एक शातिर महिला नकबजन को गिरफ्तार किया था. यह महिला एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट की नौकरी करती थी. उक्त महिला ने अस्पताल के मंदिर में रखी पौराणिक और अष्ठधातु की मूर्ति चुरा ली थी. सीसीटीवी के आधार पर जब पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया, तो पता चला कि महिला आदतन अपराधी है. उसे नशे की आदत भी है, जिसके बाद वह अपराधिक घटनाओं को अंजाम देती है.
पुराने शहर में सबसे अधिक महिला अपराधी
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच अखिल पटेल ने बताया, '' पुराने शहर में सबसे अधिक महिला अपराधी सक्रिय हैं. ये मादक पदार्थों की तस्करी व लूटपाट समेत अन्य अपराधों में शामिल हैं. ऐशबाग, निशातपुरा, तलैया, टीलाजमालपुरा, हनुमानगंज, छोला मंदिर, गौतम नगर और जहांगीराबाद समेत अन्य थानों की गुंडा लिस्ट में महिला अपराधियों का नाम शामिल है. बीते चार सालों में केवल क्राइम ब्रांच ने ही 70 से अधिक महिला अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यदि थानों की बात करें, तो इस अवधि में 200 से अधिक महिला अपराधियों को विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार किया गया है.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए