मुठभेड़ में ढेर हुई महिला नक्सलियों की हुई पहचान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की रहने वाली थी दोनों

Mandala, MP

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बुधवार सुबह हुए नक्सली और हॉकफोर्स मुठभेड़ में ढेर हुई दो महिला नक्सलियों की पहचान हो गई। एक छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की तो वही दूसरी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की रहने वाली थी। दोनों पर 14-14 लाख का इनाम पहले से घोषित था।

प्रदेश के मंडला-बालाघाट सीमा जो कि कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्र में आता है। जहां मुखबिर की सूचना पर सर्चिंग करने गई टीमों में से मोतीनाला हॉकफोर्स टीम पर 18 से अधिक नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग गए। सर्च के दौरान दो वर्दीधारी महिला का शव बरामद किया गया। जिनके पास हथियारों के साथ सेटेलाइट फोन और दैनिक उपयोग की सामग्री मिली।

इन दोनों महिलाओं की पहचान हो गई है। दोनों पर 14-14 लाख का पहले से इनाम घोषित था। पहली परमिला (35) है, जो सुकमा छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। जबकि दूसरी ममता (30) गढ़चिरौली महाराष्ट्र की है। ममता का पति राकेश सोढ़ी जो भोरमदेव का एरिया का डीवीसीएम है।

बालाघाट आईजी संजय कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि सर्चिंग के दौरान सुबह सात बजे के आसपास हॉकफोर्स टीम पर हमला हुआ था। लगभग डेढ़ से दो घंटे दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जिसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। पूरी संभावना है कि मुठभेड़ के दौरान और भी नक्सली घायल हुए होंगे, जिसके लिए सर्चिंग जारी है। साथ ही मुठभेड़ में एरिया कमाडर के होने की पूरी संभावना है।

सीएम डॉ मोहन ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस सफलता के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मुठभेड़ में ढेर हुई महिला नक्सलियों की हुई पहचान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की रहने वाली थी दोनों

Mandala, MP

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बुधवार सुबह हुए नक्सली और हॉकफोर्स मुठभेड़ में ढेर हुई दो महिला नक्सलियों की पहचान हो गई। एक छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की तो वही दूसरी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की रहने वाली थी। दोनों पर 14-14 लाख का इनाम पहले से घोषित था।

प्रदेश के मंडला-बालाघाट सीमा जो कि कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्र में आता है। जहां मुखबिर की सूचना पर सर्चिंग करने गई टीमों में से मोतीनाला हॉकफोर्स टीम पर 18 से अधिक नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग गए। सर्च के दौरान दो वर्दीधारी महिला का शव बरामद किया गया। जिनके पास हथियारों के साथ सेटेलाइट फोन और दैनिक उपयोग की सामग्री मिली।

इन दोनों महिलाओं की पहचान हो गई है। दोनों पर 14-14 लाख का पहले से इनाम घोषित था। पहली परमिला (35) है, जो सुकमा छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। जबकि दूसरी ममता (30) गढ़चिरौली महाराष्ट्र की है। ममता का पति राकेश सोढ़ी जो भोरमदेव का एरिया का डीवीसीएम है।

बालाघाट आईजी संजय कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि सर्चिंग के दौरान सुबह सात बजे के आसपास हॉकफोर्स टीम पर हमला हुआ था। लगभग डेढ़ से दो घंटे दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जिसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। पूरी संभावना है कि मुठभेड़ के दौरान और भी नक्सली घायल हुए होंगे, जिसके लिए सर्चिंग जारी है। साथ ही मुठभेड़ में एरिया कमाडर के होने की पूरी संभावना है।

सीएम डॉ मोहन ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस सफलता के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/women-naxalites-who-were-piled-up-in-the-encounter-were/article-16436

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.