भोपाल रेलवे स्टेशन से युगांडा की महिला गिरफ्तार, 4 करोड़ की कोकीन और क्रिस्टल मेथ बरामद

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने युगांडा की महिला नाबायुंगा जरिया को गिरफ्तार किया।

 उसके पास से करीब 147 ग्राम कोकीन और 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए आंकी गई है।

कैसे पकड़ी गई तस्कर महिला?

आरोपी महिला अमृतसर-सीएसटीएम एक्सप्रेस (11051) से दिल्ली से मुंबई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ मिलकर सुबह 9:30 बजे भोपाल स्टेशन पर ट्रेन को रोककर महिला को हिरासत में लिया। जांच में उसके बैग से नशे की यह बड़ी खेप बरामद हुई।

15 दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई

पिछले 15 दिनों में भोपाल में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है।

  • 16 अगस्त को डीआरआई ने जगदीशपुर की एक फैक्ट्री से 92 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त की थी।

  • चार दिन बाद राजधानी एक्सप्रेस से दो तस्करों को पकड़कर लगभग 24 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया गया था।

  • अब 28 अगस्त को यह तीसरी बड़ी सफलता मिली है।

गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही एजेंसियां

गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में माना कि वह नशे की खेप मुंबई पहुंचाने का काम करती है। फिलहाल डीआरआई आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल रेलवे स्टेशन से युगांडा की महिला गिरफ्तार, 4 करोड़ की कोकीन और क्रिस्टल मेथ बरामद

Bhopal, MP

 उसके पास से करीब 147 ग्राम कोकीन और 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए आंकी गई है।

कैसे पकड़ी गई तस्कर महिला?

आरोपी महिला अमृतसर-सीएसटीएम एक्सप्रेस (11051) से दिल्ली से मुंबई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ मिलकर सुबह 9:30 बजे भोपाल स्टेशन पर ट्रेन को रोककर महिला को हिरासत में लिया। जांच में उसके बैग से नशे की यह बड़ी खेप बरामद हुई।

15 दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई

पिछले 15 दिनों में भोपाल में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है।

  • 16 अगस्त को डीआरआई ने जगदीशपुर की एक फैक्ट्री से 92 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त की थी।

  • चार दिन बाद राजधानी एक्सप्रेस से दो तस्करों को पकड़कर लगभग 24 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया गया था।

  • अब 28 अगस्त को यह तीसरी बड़ी सफलता मिली है।

गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही एजेंसियां

गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में माना कि वह नशे की खेप मुंबई पहुंचाने का काम करती है। फिलहाल डीआरआई आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/women-of-uganda-arrested-4-crore-cocaine-and-crystal-meths/article-31925

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.