- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- धार के कुक्षी में मासूम से हैवानियत, महिलाओं ने किया थाने का घेराव
धार के कुक्षी में मासूम से हैवानियत, महिलाओं ने किया थाने का घेराव
Dhar, MP
धार जिले के कुक्षी में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां टांडा गांव के एक प्राइवेट स्कूल में 5 साल की मासूम छात्रा से शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची पूरी रात रोती रही और शुक्रवार सुबह परिजनों ने पूछताछ की। बच्ची ने अपने साथ हुई वारदात बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत टांडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी शिक्षक सत्येंद्र त्यागी (निवासी- श्योपुर) को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी फैलते ही शुक्रवार देर शाम बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण थाने पहुंच गए। लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपी को बाहर लाने की मांग की। महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की और रात 11 बजे तक प्रदर्शन जारी रहा। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद ही भीड़ शांत हुई।
शनिवार को घटना के विरोध में टांडा बाजार पूरी तरह बंद रखा गया। दोपहर 12 बजे मौन रैली भी निकाली जाएगी।
परिजनों के आरोप और स्कूल की लापरवाही
परिजनों ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें छेड़छाड़ की पुष्टि हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरे खराब होने के बावजूद उन्हें न तो बदला और न ही दुरुस्त कराया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस का बयान
कुक्षी एसडीओपी सुनील गुप्ता ने बताया कि आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए