रात को डिलीवरी हुई सुबह अपनों को भी नहीं पहचान रहीं महिलाएं, अस्पताल में मचा हड़कंप

Rewa, MP

रात को ऑपरेशन से डिलीवरी हुई और दिन भर होश में आने के बाद भी महिलाएं अपने परिजनों को पहचान नहीं पाई.संजय गांधी अस्पताल में हंगामा मच गया. इस तरीके का मामला पहली बार देखने को मिला है.

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अस्पताल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां ऑपरेशन से जिन महिलाओं की डिलीवरी हुई है वे अपने परिजनों को भी नहीं पहचान पा रही हैं. ऐसा 1-2 नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं के साथ हो रहा है. इस मामले के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है. 

ये है मामला 

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक रीवा के संजय गांधी अस्पताल में गुरुवार की रात को लगभग एक दर्जन महिलाओं की ऑपरेशन से डिलीवरी कराई गई थी. डिलीवरी सुरक्षित तरीके से हुई. सभी बच्चे पूरी तरीके से स्वस्थ थे. महिलाओं की हालत भी बेहतर थी. लेकिन शुक्रवार को शाम होते-होते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. 

परिजन हो रहे परेशान

यह सब देखकर अस्पताल प्रबंधन के होश ही उड़ गए. वहीं महिलाओं के परिजनों का भी बुरा हाल है. महिलाओं की अचानक तबियत बिगड़ने लगी और महिलाएं बेहोश होकर बेसुध हो गईं. महिलाओं की इस हालत को देखकर डॉक्टर सहित परिजन भी हैरान परेशान हैं. किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि जब ऑपरेशन बेहतर हुआ तब अचानक ये क्या हो गया? इस बात की जानकारी जब डॉक्टरों को हुई तो उनकी भी समझ में ये नहीं आ पाया कि अचानक महिलाओं को क्या हो गया. आखिर ऐसा क्या हो गया महिलाएं  अपने परिवार वालों को भी नहीं पहचान पा रही हैं. 

संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक राहुल मिश्रा ने बताया कि अनुसार दो महिलाओं की हालत ज्यादा गंभीर थी, जिन्हें आनन-फानन में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरी और अलग-अलग मर्ज के स्पेशलिस्ट अस्पताल के गायनी वार्ड में बुलाए गए हैं, जो सभी महिलाओं की जांच कर रहे हैं.  

जांच के बाद होगा खुलासा

डॉक्टरों की टीम द्वारा कई तरह की जांच कराई गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता चल पाएगा कि ये किस दवा का साइड इफेक्ट है या फिर वजह कोई और है. राहत की बात यह है कि सभी महिलाएं खतरे से बाहर है. लेकिन ऐसा क्यों हुआ इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है. रीवा के संजय गांधी अस्पताल में लगभग रोज ही एक दर्जन से ज्यादा सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी होती है.लेकिन इस तरीके का हादसा पहली बार देखा गया है. जब महिलाओं की हालत इस तरीके से खराब हुई हो. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

रात को डिलीवरी हुई सुबह अपनों को भी नहीं पहचान रहीं महिलाएं, अस्पताल में मचा हड़कंप

Rewa, MP

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अस्पताल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां ऑपरेशन से जिन महिलाओं की डिलीवरी हुई है वे अपने परिजनों को भी नहीं पहचान पा रही हैं. ऐसा 1-2 नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं के साथ हो रहा है. इस मामले के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है. 

ये है मामला 

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक रीवा के संजय गांधी अस्पताल में गुरुवार की रात को लगभग एक दर्जन महिलाओं की ऑपरेशन से डिलीवरी कराई गई थी. डिलीवरी सुरक्षित तरीके से हुई. सभी बच्चे पूरी तरीके से स्वस्थ थे. महिलाओं की हालत भी बेहतर थी. लेकिन शुक्रवार को शाम होते-होते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. 

परिजन हो रहे परेशान

यह सब देखकर अस्पताल प्रबंधन के होश ही उड़ गए. वहीं महिलाओं के परिजनों का भी बुरा हाल है. महिलाओं की अचानक तबियत बिगड़ने लगी और महिलाएं बेहोश होकर बेसुध हो गईं. महिलाओं की इस हालत को देखकर डॉक्टर सहित परिजन भी हैरान परेशान हैं. किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि जब ऑपरेशन बेहतर हुआ तब अचानक ये क्या हो गया? इस बात की जानकारी जब डॉक्टरों को हुई तो उनकी भी समझ में ये नहीं आ पाया कि अचानक महिलाओं को क्या हो गया. आखिर ऐसा क्या हो गया महिलाएं  अपने परिवार वालों को भी नहीं पहचान पा रही हैं. 

संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक राहुल मिश्रा ने बताया कि अनुसार दो महिलाओं की हालत ज्यादा गंभीर थी, जिन्हें आनन-फानन में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरी और अलग-अलग मर्ज के स्पेशलिस्ट अस्पताल के गायनी वार्ड में बुलाए गए हैं, जो सभी महिलाओं की जांच कर रहे हैं.  

जांच के बाद होगा खुलासा

डॉक्टरों की टीम द्वारा कई तरह की जांच कराई गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता चल पाएगा कि ये किस दवा का साइड इफेक्ट है या फिर वजह कोई और है. राहत की बात यह है कि सभी महिलाएं खतरे से बाहर है. लेकिन ऐसा क्यों हुआ इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है. रीवा के संजय गांधी अस्पताल में लगभग रोज ही एक दर्जन से ज्यादा सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी होती है.लेकिन इस तरीके का हादसा पहली बार देखा गया है. जब महिलाओं की हालत इस तरीके से खराब हुई हो. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/women-were-not-even-identified-in-the-hospital-in-the/article-12140

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.