- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- कांग्रेस नेता के बयान पर महिलाओं का गुस्सा; बोरे लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं, कांग्रेस से सार्वजन...
कांग्रेस नेता के बयान पर महिलाओं का गुस्सा; बोरे लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं, कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग
Rajgarh, MP
राजगढ़ में कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य जयवंत गुर्जर के विवादित बयान के खिलाफ शुक्रवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं बोरे लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर बोरे दिखाते हुए कहा– “अगर हिम्मत है तो हमें भरो बोरे में।” उनका आरोप है कि कांग्रेस नेता का यह बयान लाडली बहना योजना से जुड़ी सभी बहनों का अपमान है।
माफी नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस पार्टी ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बयान से भड़की सियासत
दरअसल, बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के स्वागत कार्यक्रम में मंच से जयवंत गुर्जर ने कहा था– “कहां की लाडली बहनें, सबको बोरियों में भर देंगे।” उनका यह बयान गुरुवार को वायरल होते ही सियासी बवाल में बदल गया।
अब महिलाओं के विरोध से यह मामला और तूल पकड़ गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए