"देवी अहिल्याबाई की जयंती पर भोपाल में महिला सम्मेलन, पीएम मोदी की यात्रा को लेकर महिला मोर्चा सक्रिय"

BHOPAL, MP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे को लेकर राजधानी में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। पीएम मोदी 31 मई को भोपाल आएंगे, जहां वे देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान वे जंबूरी मैदान में आयोजित विशाल "महिला सम्मेलन" को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी के इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चे की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला सशक्तिकरण को लेकर रणनीति बनाई गई और यह तय किया गया कि सम्मेलन के जरिए समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत संदेश दिया जाएगा।

इस अहम बैठक में विधायक भगवानदास सबनानी, मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय सहित भाजपा महिला मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने आगामी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की और कार्य विभाजन पर चर्चा की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में नारी शक्ति के योगदान और भूमिका पर विशेष प्रकाश डालेंगे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।

गौरतलब है कि देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को पूरे देश में विशेष रूप से मनाया जा रहा है, और भोपाल में होने वाला यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाला साबित हो सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By दैनिक जागरण

"देवी अहिल्याबाई की जयंती पर भोपाल में महिला सम्मेलन, पीएम मोदी की यात्रा को लेकर महिला मोर्चा सक्रिय"

BHOPAL, MP

पीएम मोदी के इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चे की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला सशक्तिकरण को लेकर रणनीति बनाई गई और यह तय किया गया कि सम्मेलन के जरिए समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत संदेश दिया जाएगा।

इस अहम बैठक में विधायक भगवानदास सबनानी, मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय सहित भाजपा महिला मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने आगामी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की और कार्य विभाजन पर चर्चा की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में नारी शक्ति के योगदान और भूमिका पर विशेष प्रकाश डालेंगे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।

गौरतलब है कि देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को पूरे देश में विशेष रूप से मनाया जा रहा है, और भोपाल में होने वाला यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाला साबित हो सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/womens-front-active-about-the-visit-of-women-conference-in/article-22057

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.