मध्य प्रदेश में बना गीता पाठ का वर्ल्ड रिकार्ड, 3721 पुरोहितों ने 9 मिनट तक किया सस्वर वाचन

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर को गीता पाठ का वर्ल्ड रिकार्ड बना. 3,721 पुरोहितों ने गीता के श्लोकों का सस्वर वाचन किया.

मध्य प्रदेश में गीता जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के लाल परेड मैदान में संपन्न हुआ. जहां प्रदेश भर से आए 3,721 पुरोहितों ने एक साथ गीता पाठ कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया. इस अवसर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत दोनों डिप्टी सीएम व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधियों ने सीएम को विश्व में इतनी बड़ी संख्या में बिना रुके गीता का पाठ करने का प्रमाण पत्र सौंपा.

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधियों ने बताया कि "इससे पहले ऐसा रिकार्ड यूएसए की एक हिंदू संस्था के नाम था. जहां करीब 1300 लोगों ने एक साथ 5 मिनट तक ग्रंथों का सस्वर वाचन किया था.

    परमाणु बम बनाने वाले को गीता से मिला ज्ञान

    सीएम डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "आज गूगल में सबसे अधिक सर्च किया जाने वाला शब्द गीता है. विश्व के लोग इसे पढ़ना चाहते हैं. इसके बारे में जानकारी लेना चाहते हैं. सीएम ने आगे कहा कि जापान में जिस परमाणु बम की वजह से विभीषिका हुई. इस घटना के बाद परमाणु बम का अविष्कार करने वाले ओमेन हाईजा विक्षिप्तता की स्थिति में पहुंच गए थे. उन्हें लगा कि उनसे बहुत बड़ा पाप हो गया है. ऐसे में वो अपने जीवन पर ही प्रश्न चिन्ह खड़ा करने लगे.

    वो इससे छुटकारा पाने के लिए विश्व के हजारों लोगों से मिले, लेकिन उनकी बीमारी का समाधान नहीं हुआ. इसके बाद उनको भारत के एक सन्यासी ने कहा कि आप गीता का पाठ करो. इससे आपकी सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा. इसके बाद उन्होंने संस्कृत सीखी, गीता के श्लोकों का पाठ किया. जिसके बाद उनके मन में चल रहे द्वंद्वात्मक विचारों का अंत हुआ."

      जैसा करम करेगा इंसान, वैसा फल देगा भगवान

      डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि "जैसे कर्म करेगा इंसान, वैसा फल देगा भगवान, ये है गीता का ज्ञान. उन्होंने कहा कि हमको इसी ज्ञान को दिमाग में बिठाकर उसे अपने ह्रदय में स्थापित करना है. आज मुख्यमंत्री के प्रयास से मध्य प्रदेश में गीता पाठ का विश्व रिकार्ड बन रहा है. मध्य प्रदेश से प्रेरणा लेकर दूसरे राज्यों में ऐसे आयोजन करने की योजना बना रहे हैं." भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि "गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि अपना कर्म करते रहो, फल की इच्छा मत करो. श्रीकुष्ण कुरुक्षेत्र में अर्जुन को दिए गए उपदेशों को वेदव्यास के द्वारा हम तक पहुंचाया गया है."

        क्यूआर कोड से हुई गिनती

        भोपाल गीता पाठ बनाने के लिए यहां आए पुरोहितों को क्यूआर कोड वाला बैंड उनके हाथों में पहनाया गया. सबसे फार्म भराए गए. इसमें उनके खाता संख्या, मोबाइल नंबर व नाम सहित अन्य जानकारियां मांगी गई थी. साथ ही रजिस्ट्रेशन कराने वाले पुरोहितों को 2500 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश भी दिए गए हैं.

        पुरोहितों के हाथ में पहले गए क्यूआर कोड से ही इनकी गणना की गई. राजधानी में हुए मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश भर से पुरोहित आए हुए थे. इसके साथ जिला स्तर पर भी गीता पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया. उज्जैन में 5108 विद्यार्थियों ने एक साथ गीता पाठ किया. अन्य जिलों में इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था.

        -----------------

        हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
        🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
        🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
        🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
        🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

        📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
        👉 आज ही जुड़िए

        www.dainikjagranmpcg.com
        11 Dec 2024 By दैनिक जागरण

        मध्य प्रदेश में बना गीता पाठ का वर्ल्ड रिकार्ड, 3721 पुरोहितों ने 9 मिनट तक किया सस्वर वाचन

        BHOPAL, MP

        मध्य प्रदेश में गीता जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के लाल परेड मैदान में संपन्न हुआ. जहां प्रदेश भर से आए 3,721 पुरोहितों ने एक साथ गीता पाठ कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया. इस अवसर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत दोनों डिप्टी सीएम व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधियों ने सीएम को विश्व में इतनी बड़ी संख्या में बिना रुके गीता का पाठ करने का प्रमाण पत्र सौंपा.

        गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधियों ने बताया कि "इससे पहले ऐसा रिकार्ड यूएसए की एक हिंदू संस्था के नाम था. जहां करीब 1300 लोगों ने एक साथ 5 मिनट तक ग्रंथों का सस्वर वाचन किया था.

          परमाणु बम बनाने वाले को गीता से मिला ज्ञान

          सीएम डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "आज गूगल में सबसे अधिक सर्च किया जाने वाला शब्द गीता है. विश्व के लोग इसे पढ़ना चाहते हैं. इसके बारे में जानकारी लेना चाहते हैं. सीएम ने आगे कहा कि जापान में जिस परमाणु बम की वजह से विभीषिका हुई. इस घटना के बाद परमाणु बम का अविष्कार करने वाले ओमेन हाईजा विक्षिप्तता की स्थिति में पहुंच गए थे. उन्हें लगा कि उनसे बहुत बड़ा पाप हो गया है. ऐसे में वो अपने जीवन पर ही प्रश्न चिन्ह खड़ा करने लगे.

          वो इससे छुटकारा पाने के लिए विश्व के हजारों लोगों से मिले, लेकिन उनकी बीमारी का समाधान नहीं हुआ. इसके बाद उनको भारत के एक सन्यासी ने कहा कि आप गीता का पाठ करो. इससे आपकी सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा. इसके बाद उन्होंने संस्कृत सीखी, गीता के श्लोकों का पाठ किया. जिसके बाद उनके मन में चल रहे द्वंद्वात्मक विचारों का अंत हुआ."

            जैसा करम करेगा इंसान, वैसा फल देगा भगवान

            डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि "जैसे कर्म करेगा इंसान, वैसा फल देगा भगवान, ये है गीता का ज्ञान. उन्होंने कहा कि हमको इसी ज्ञान को दिमाग में बिठाकर उसे अपने ह्रदय में स्थापित करना है. आज मुख्यमंत्री के प्रयास से मध्य प्रदेश में गीता पाठ का विश्व रिकार्ड बन रहा है. मध्य प्रदेश से प्रेरणा लेकर दूसरे राज्यों में ऐसे आयोजन करने की योजना बना रहे हैं." भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि "गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि अपना कर्म करते रहो, फल की इच्छा मत करो. श्रीकुष्ण कुरुक्षेत्र में अर्जुन को दिए गए उपदेशों को वेदव्यास के द्वारा हम तक पहुंचाया गया है."

              क्यूआर कोड से हुई गिनती

              भोपाल गीता पाठ बनाने के लिए यहां आए पुरोहितों को क्यूआर कोड वाला बैंड उनके हाथों में पहनाया गया. सबसे फार्म भराए गए. इसमें उनके खाता संख्या, मोबाइल नंबर व नाम सहित अन्य जानकारियां मांगी गई थी. साथ ही रजिस्ट्रेशन कराने वाले पुरोहितों को 2500 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश भी दिए गए हैं.

              पुरोहितों के हाथ में पहले गए क्यूआर कोड से ही इनकी गणना की गई. राजधानी में हुए मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश भर से पुरोहित आए हुए थे. इसके साथ जिला स्तर पर भी गीता पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया. उज्जैन में 5108 विद्यार्थियों ने एक साथ गीता पाठ किया. अन्य जिलों में इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था.

              https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/world-record-of-geeta-recitation-made-in-madhya-pradesh-3721/article-5210

              खबरें और भी हैं

              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              टाप न्यूज

              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
              मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

              प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
              मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
              रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

              ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

              भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
              देश विदेश 
              ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

              2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

              संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
              देश विदेश 
              2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

              बिजनेस

              ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
              एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
              पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
              शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
              BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
              शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
              Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.