दुनिया का नंबर-1 सरकारी स्कूल मध्य प्रदेश में, लंदन से सीधे हुआ ऐलान

Jagran Desk

रतलाम का विनोबा सीएम राइज स्कूल दुनिया का नंबर 1 स्कूल बन गया है. यह खिताब लंदन की संस्था टी4 द्वारा इनोवेटिव कैटेगरी में मिला.

मध्य प्रदेश के शासकीय विनोबा स्कूल ने पूरे विश्व में विजय का डंका बजाया है. रतलाम के विनोबा सीएम राइज स्कूल को अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा विश्व का नंबर 1 इनोवेटिव स्कूल घोषित किया गया है. लंदन की संस्था 'टी4 एजुकेशन' ने गुरुवार को वर्चुअल कार्यक्रम में विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल की घोषणा की. दुनिया में नंबर 1 बनने पर, मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव, शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी. बच्चों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने इसका जमकर जश्न मनाया.

इनोवेशन के क्षेत्र में दुनिया का नंबर-1 स्कूल

इस मौके पर टी4 एजुकेशन के संस्थापक विकास पोटा ने लंदन से रतलाम के सीएम राइज स्कूल की सराहना की. उन्होंने कहा कि, "रतलाम के विनोबा सीएम राइज स्कूल को इनोवेशन के क्षेत्र में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार देना, भारतीय होने के नाते बहुत सम्मान की बात है." डॉ. मोहन यादव के हवाले से मुख्यमंत्री ऑफिस के 'एक्स' एकाउंट से पोस्ट कर स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को बधाई दी गई. इस सफलता के पीछे प्राचार्य संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौड़ के साथ सभी शिक्षकों की अथक मेहनत और लगन है.

World number 1 innovative category
नंबर 1 का अवार्ड मिलते ही खुशी से झूमे टीचर और बच्चे 
 
अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के देशों को पछाड़ा

पुरस्कार की घोषणा लंदन से वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए की गई. जिसमें 100 से ज्यादा देशों के स्कूलों में इनोवेशन समेत 4 श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इसमें अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशियाई देशों के बड़े-बड़े नामी स्कूल भी शामिल थे. इनोवेटिव कैटेगरी में रतलाम के सीएम राइज स्कूल को इसी साल विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शामिल किया गया था. इसके बाद 19 सितंबर को इसे 3 सर्वश्रेष्ठ स्कूल में शामिल किया गया था. इसके बाद अब इनोवेशन कैटेगरी में रतलाम के इस स्कूल को पूरे विश्व का सिरमौर चुना गया है.

World number govt 1 school Ratlam
                पुरस्कार का एलान वर्चुअली हुआ 
 
    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    25 Oct 2024 By दैनिक जागरण

    दुनिया का नंबर-1 सरकारी स्कूल मध्य प्रदेश में, लंदन से सीधे हुआ ऐलान

    Jagran Desk

    मध्य प्रदेश के शासकीय विनोबा स्कूल ने पूरे विश्व में विजय का डंका बजाया है. रतलाम के विनोबा सीएम राइज स्कूल को अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा विश्व का नंबर 1 इनोवेटिव स्कूल घोषित किया गया है. लंदन की संस्था 'टी4 एजुकेशन' ने गुरुवार को वर्चुअल कार्यक्रम में विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल की घोषणा की. दुनिया में नंबर 1 बनने पर, मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव, शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी. बच्चों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने इसका जमकर जश्न मनाया.

    इनोवेशन के क्षेत्र में दुनिया का नंबर-1 स्कूल

    इस मौके पर टी4 एजुकेशन के संस्थापक विकास पोटा ने लंदन से रतलाम के सीएम राइज स्कूल की सराहना की. उन्होंने कहा कि, "रतलाम के विनोबा सीएम राइज स्कूल को इनोवेशन के क्षेत्र में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार देना, भारतीय होने के नाते बहुत सम्मान की बात है." डॉ. मोहन यादव के हवाले से मुख्यमंत्री ऑफिस के 'एक्स' एकाउंट से पोस्ट कर स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को बधाई दी गई. इस सफलता के पीछे प्राचार्य संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौड़ के साथ सभी शिक्षकों की अथक मेहनत और लगन है.

    World number 1 innovative category
    नंबर 1 का अवार्ड मिलते ही खुशी से झूमे टीचर और बच्चे 
     
    अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के देशों को पछाड़ा

    पुरस्कार की घोषणा लंदन से वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए की गई. जिसमें 100 से ज्यादा देशों के स्कूलों में इनोवेशन समेत 4 श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इसमें अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशियाई देशों के बड़े-बड़े नामी स्कूल भी शामिल थे. इनोवेटिव कैटेगरी में रतलाम के सीएम राइज स्कूल को इसी साल विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शामिल किया गया था. इसके बाद 19 सितंबर को इसे 3 सर्वश्रेष्ठ स्कूल में शामिल किया गया था. इसके बाद अब इनोवेशन कैटेगरी में रतलाम के इस स्कूल को पूरे विश्व का सिरमौर चुना गया है.

    World number govt 1 school Ratlam
                    पुरस्कार का एलान वर्चुअली हुआ 
     
      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/worlds-number-1-government-school-in-madhya-pradesh-announced-directly/article-1933

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.