ग्वालियर पहुंचे WWE रेसलर द ग्रेट खली, बोले– “मोदी कर रहे देश के लिए शानदार काम”

Gwalior, MP

WWE सुपरस्टार और अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे। वह यहां आयोजित हो रहे MPL 2025 (मध्यप्रदेश लीग) का शुभारंभ करेंगे। एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।

खली, जिनका असली नाम दलीप सिंह राणा है, ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे पहले भी ग्वालियर आ चुके हैं लेकिन इस बार का अनुभव बेहद खास है। उन्होंने कहा, “एमपी लीग ने घरेलू खिलाड़ियों के लिए रोजगार का बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार किया है। यह ना केवल युवाओं को अवसर देता है, बल्कि खेलों को भी प्रोत्साहित करता है।”

खेल से युवा नशे से रहें दूर – खली

द ग्रेट खली ने युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और ऊर्जा लाते हैं और इससे युवा पीढ़ी नशे जैसे सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकती है। उन्होंने मोदी सरकार की खेलों के प्रति नीतियों की सराहना की और कहा कि इससे देशभर में खेल संस्कृति को मजबूती मिली है।

मोदी सरकार पर विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब

राजनीतिक सवालों का जवाब देते हुए खली ने कहा, “विपक्ष का काम है आरोप लगाना। लेकिन सच्चाई ये है कि देश प्रगति कर रहा है और दुनिया भारत की ताकत को मान रही है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि “मोदी जी देश के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।”

ऑपरेशन सिंदूर और सेना की बहादुरी पर बोले

खली ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सेना और सरकार को बधाई देते हुए कहा कि “हमारे जवानों ने जो साहस दिखाया है, वह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना को जो खुली छूट दी गई है, उसी का परिणाम है कि आज भारत आत्मविश्वास से भरा है।”

“अब पाकिस्तान में भारत पर हमला करने की हिम्मत नहीं”

खली ने पाकिस्तान के खिलाफ की गई भारतीय कार्रवाई पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को जिस तरह सबक सिखाया गया है, उसके बाद अब उसमें भारत पर दोबारा हमला करने की हिम्मत नहीं बचेगी।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “जो भी देश भारत की ताकत को हल्के में लेगा, उसे उसी तरह पछताना पड़ेगा।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर पहुंचे WWE रेसलर द ग्रेट खली, बोले– “मोदी कर रहे देश के लिए शानदार काम”

Gwalior, MP

खली, जिनका असली नाम दलीप सिंह राणा है, ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे पहले भी ग्वालियर आ चुके हैं लेकिन इस बार का अनुभव बेहद खास है। उन्होंने कहा, “एमपी लीग ने घरेलू खिलाड़ियों के लिए रोजगार का बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार किया है। यह ना केवल युवाओं को अवसर देता है, बल्कि खेलों को भी प्रोत्साहित करता है।”

खेल से युवा नशे से रहें दूर – खली

द ग्रेट खली ने युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और ऊर्जा लाते हैं और इससे युवा पीढ़ी नशे जैसे सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकती है। उन्होंने मोदी सरकार की खेलों के प्रति नीतियों की सराहना की और कहा कि इससे देशभर में खेल संस्कृति को मजबूती मिली है।

मोदी सरकार पर विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब

राजनीतिक सवालों का जवाब देते हुए खली ने कहा, “विपक्ष का काम है आरोप लगाना। लेकिन सच्चाई ये है कि देश प्रगति कर रहा है और दुनिया भारत की ताकत को मान रही है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि “मोदी जी देश के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।”

ऑपरेशन सिंदूर और सेना की बहादुरी पर बोले

खली ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सेना और सरकार को बधाई देते हुए कहा कि “हमारे जवानों ने जो साहस दिखाया है, वह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना को जो खुली छूट दी गई है, उसी का परिणाम है कि आज भारत आत्मविश्वास से भरा है।”

“अब पाकिस्तान में भारत पर हमला करने की हिम्मत नहीं”

खली ने पाकिस्तान के खिलाफ की गई भारतीय कार्रवाई पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को जिस तरह सबक सिखाया गया है, उसके बाद अब उसमें भारत पर दोबारा हमला करने की हिम्मत नहीं बचेगी।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “जो भी देश भारत की ताकत को हल्के में लेगा, उसे उसी तरह पछताना पड़ेगा।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/wwe-wrestler-the-great-khali-reached-gwalior-modi-is/article-24082

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.