- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश में लोकल सिस्टम सक्रिय, हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में लोकल सिस्टम सक्रिय, हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में लोकल वेदर सिस्टम के असर से मौसम एक बार फिर बदला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूरे प्रदेश में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।
नया सिस्टम एक अक्टूबर से
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ और लो-प्रेशर एरिया सक्रिय हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 1 अक्टूबर से नया सिस्टम बनने के बाद बारिश का सिलसिला और आगे बढ़ेगा।
रविवार को हुई बारिश
रविवार को धार के मनावर, बड़वानी के सेंधवा और नरसिंहपुर में अच्छी बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम जिले में तवा डैम के पांच गेट खोले गए। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, दमोह, मंडला, सागर, सिवनी, पचमढ़ी और बैतूल में भी वर्षा हुई।
मानसून विदाई की ओर
16 जून को दस्तक देने वाला मानसून अब लौटने लगा है। उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, मंदसौर, भिंड, गुना, आगर मालवा, दतिया, रतलाम और नीमच से मानसून विदा हो चुका है। 6 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी।
सामान्य से ज्यादा वर्षा
प्रदेश में अब तक 45 इंच बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य औसत 37.2 इंच है। इस तरह सीजन में अब तक 7.8 इंच अतिरिक्त वर्षा हो चुकी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए