- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 'तुझे मालूम नहीं मैं कौन हूं' भाजपा नेता की भोपाल नगर निगम कर्मियों को खुली धमकी, आमने-सामने हुई तीख...
'तुझे मालूम नहीं मैं कौन हूं' भाजपा नेता की भोपाल नगर निगम कर्मियों को खुली धमकी, आमने-सामने हुई तीखी खींचतान
BHOPAL, MP
भोपाल के एमपी नगर में मेट्रो ब्रिज के नीचे नगर निगम के कर्मचारी को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। भाजपा एमपीनगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने नगर निगम के कर्मचारियों को अतिक्रमण हटाने के दौरान धमकाया। कांग्रेस ने इसे भाजपा की गुंडागर्दी बताया है। राजेंद्र सिंह ने कार्रवाई को पक्षपाती बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।
शहर में एमपी नगर में भाजपा के एक नेता का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो नगर निगम के कर्मचारी को धमका रहा है। मामला अतिक्रमण हटाने का है। भाजपा नेता का कहना है कि निगमकर्मी जानबूझकर कांग्रेस नेता के कहने पर काम कर रहे हैं।
एमपी नगर में ज्योति टॉकीज के पास नगर निगम का अमला अतिक्रमण हटा रहा था। इसी दौरान भाजपा के एमपीनगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह वहां पहुंच गए। नगर निगम के अमले से उलझ गए। बताया जा रहा है कि राजेंद्र सिंह ने एक कर्मचारी का मोबाइल भी तोड़ दिया।
जानें क्या है वीडियो में
वीडियो में साफ दिख रहा है कि भाजपा नेता, नगर निगम के कर्मचारी को धमकाते हुए कह रहे हैं कि चलो उठाओ, तुम्हारे बस की है तो उठाओ! तुझे मालूम नहीं मैं कौन हूं?
कांग्रेस ने बोला ये बीजेपी की गुंडागर्दी
कांग्रेस ने इस मामले को भाजपा की गुंडागर्दी बताया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा नेता खुलेआम सरकारी कर्मचारियों को धमका रहे हैं और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
राजेंद्र सिंह का कहना
इस मामले में राजेंद्र सिंह का कहना है कि नगर निगम का अमला सिर्फ दिखावे के लिए कार्रवाई कर रहा था। उनका आरोप है कि कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष वाहिद चौधरी का वहां गाड़ियों का अवैध कारोबार चल रहा है। उन्होंने कहा कि वाहिद चौधरी की 50 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी हैं। मैंने टीम से कहा कि ये अतिक्रमण भी हटाएं, या दोनों ठेले छोड़ दें। राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पार्षद और विधायक हैं। इसलिए उनके कहने पर चिंह्नित कार्रवाई की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए