- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- घर के बाहर खड़े युवक की 20 सेकेंड में हत्या, गोलियां मारी
घर के बाहर खड़े युवक की 20 सेकेंड में हत्या, गोलियां मारी
Gwalior, MP
By दैनिक जागरण
On
जसवंत सिंह ने वर्ष 2016 में ग्वालियर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी थी। 2018 में उसे इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह पैरोल पर बाहर आया था।
ग्वालियर सिटी थाना क्षेत्र के गोपाल बाग सिटी में गुरुवार की रात दो बाइक सवार हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक पर तीन गोलियां चलाईं और 20 सेकेंड में हत्या कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक पैरोल पर बाहर आया था और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

ग्वालियर में युवक की हत्या।
डबरा की गोपाल बाग सिटी में रहने वाला जसवंत सिंह उर्फ सोनी सरदार (45) चीनौर क्षेत्र के ग्राम कैथी का निवासी था। वह दस दिन पहले ही जेल से पैरोल पर रिहा हुआ था। हर रोज खाना खाने के बाद वह कॉलोनी में घूमता था। गुरुवार रात को वह कुछ लोगों से बात कर रहा था, तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने जसवंत से कुछ बातचीत की और अचानक उस पर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई और फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर कॉलोनी में भगदड़ मच गई। परिवार वाले पास की गली से दौड़ते हुए आए और जसवंत को तुरंत ग्वालियर ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना सीसीटीवी में कैद।
जसवंत सिंह ने वर्ष 2016 में ग्वालियर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी थी। 2018 में उसे इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अपने अच्छे व्यवहार के कारण वह पैरोल पर आता-जाता रहता था। अभी 28 अक्टूबर को ही वह 15 दिन की पैरोल पर बाहर आया था और रोज कॉलोनी में घूमता था। इसी दौरान उसे निशाना बनाया गया।
गोपाल बाग सिटी नगर की फार्म फोर कॉलोनी में गेट पर चौकीदार तैनात रहता है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि बीते दो दिनों से चौकीदार छुट्टी पर था, जिसके कारण गेट खुला हुआ था। इस वजह से हमलावर आसानी से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देकर भाग गए।

जसवंत की हत्या करने वाले हमलावर बेखौफ नजर आए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उन्हें अपना चेहरा दिखने की कोई चिंता नहीं थी। वे जानते थे कि चौकीदार छुट्टी पर है। जब जसवंत दूसरी गली में पहुंचा तो हमलावरों ने उसके ऊपर तीन लोगों की मौजूदगी में गोलियां चला दीं।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव तुरंत डबरा रवाना हुए और आधे घंटे में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज देखे और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की। एसपी के साथ एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा, एसडीओपी विवेक शर्मा और थाना प्रभारी यशवंत गोयल भी मौजूद रहे। पुलिस ने घटना को लेकर तत्काल टीमें रवाना कर दीं और विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगा दिए। फुटेज में दिखने वाले संदिग्धों के फोटो सर्कुलेट किए गए हैं ताकि हमलावरों को जल्द पकड़ा जा सके।
एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा ने बताया कि घायल युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, हत्यारों की तलाश की जा रही है। घटना का संबंध पूर्व में हुई हत्या से जोड़ा जा रहा है।

Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
08 Nov 2024 By दैनिक जागरण
घर के बाहर खड़े युवक की 20 सेकेंड में हत्या, गोलियां मारी
Gwalior, MP
ग्वालियर सिटी थाना क्षेत्र के गोपाल बाग सिटी में गुरुवार की रात दो बाइक सवार हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक पर तीन गोलियां चलाईं और 20 सेकेंड में हत्या कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक पैरोल पर बाहर आया था और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

ग्वालियर में युवक की हत्या।
डबरा की गोपाल बाग सिटी में रहने वाला जसवंत सिंह उर्फ सोनी सरदार (45) चीनौर क्षेत्र के ग्राम कैथी का निवासी था। वह दस दिन पहले ही जेल से पैरोल पर रिहा हुआ था। हर रोज खाना खाने के बाद वह कॉलोनी में घूमता था। गुरुवार रात को वह कुछ लोगों से बात कर रहा था, तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने जसवंत से कुछ बातचीत की और अचानक उस पर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई और फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर कॉलोनी में भगदड़ मच गई। परिवार वाले पास की गली से दौड़ते हुए आए और जसवंत को तुरंत ग्वालियर ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना सीसीटीवी में कैद।
जसवंत सिंह ने वर्ष 2016 में ग्वालियर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी थी। 2018 में उसे इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अपने अच्छे व्यवहार के कारण वह पैरोल पर आता-जाता रहता था। अभी 28 अक्टूबर को ही वह 15 दिन की पैरोल पर बाहर आया था और रोज कॉलोनी में घूमता था। इसी दौरान उसे निशाना बनाया गया।
गोपाल बाग सिटी नगर की फार्म फोर कॉलोनी में गेट पर चौकीदार तैनात रहता है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि बीते दो दिनों से चौकीदार छुट्टी पर था, जिसके कारण गेट खुला हुआ था। इस वजह से हमलावर आसानी से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
गोपाल बाग सिटी नगर की फार्म फोर कॉलोनी में गेट पर चौकीदार तैनात रहता है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि बीते दो दिनों से चौकीदार छुट्टी पर था, जिसके कारण गेट खुला हुआ था। इस वजह से हमलावर आसानी से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देकर भाग गए।

ग्वालियर में युवक की हत्या।
जसवंत की हत्या करने वाले हमलावर बेखौफ नजर आए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उन्हें अपना चेहरा दिखने की कोई चिंता नहीं थी। वे जानते थे कि चौकीदार छुट्टी पर है। जब जसवंत दूसरी गली में पहुंचा तो हमलावरों ने उसके ऊपर तीन लोगों की मौजूदगी में गोलियां चला दीं।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव तुरंत डबरा रवाना हुए और आधे घंटे में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज देखे और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की। एसपी के साथ एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा, एसडीओपी विवेक शर्मा और थाना प्रभारी यशवंत गोयल भी मौजूद रहे। पुलिस ने घटना को लेकर तत्काल टीमें रवाना कर दीं और विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगा दिए। फुटेज में दिखने वाले संदिग्धों के फोटो सर्कुलेट किए गए हैं ताकि हमलावरों को जल्द पकड़ा जा सके।
एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा ने बताया कि घायल युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, हत्यारों की तलाश की जा रही है। घटना का संबंध पूर्व में हुई हत्या से जोड़ा जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव तुरंत डबरा रवाना हुए और आधे घंटे में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज देखे और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की। एसपी के साथ एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा, एसडीओपी विवेक शर्मा और थाना प्रभारी यशवंत गोयल भी मौजूद रहे। पुलिस ने घटना को लेकर तत्काल टीमें रवाना कर दीं और विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगा दिए। फुटेज में दिखने वाले संदिग्धों के फोटो सर्कुलेट किए गए हैं ताकि हमलावरों को जल्द पकड़ा जा सके।
एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा ने बताया कि घायल युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, हत्यारों की तलाश की जा रही है। घटना का संबंध पूर्व में हुई हत्या से जोड़ा जा रहा है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/young-man-standing-outside-the-house-shot-dead-in-20/article-3088
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.