भोपाल में भाई की आंखों के सामने छोटे भाई की हत्या

Bhopal, MP

भोपाल के कोलार क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां नगर निगम के एक फायरकर्मी सूरज मोरे के सामने ही उसके छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

घटना उस समय हुई जब सूरज अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में चाय पी रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कहासुनी हुई और फिर मामला इस कदर बिगड़ा कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को बुला लिया और देखते ही देखते चाकूबाजी शुरू हो गई।

इस हमले में 23 वर्षीय आकाश गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वारदात के बाद कोलार थाना क्षेत्र में तनाव का माहौल फैल गया। मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और देर रात तक प्रदर्शन करते रहे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया।

पुलिस ने अवध राठौड़ और तरुण कुशवाह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो घटना की जड़ एक युवती से जुड़ा विवाद था। दोनों पक्षों को समझौते के लिए चाय दुकान पर बुलाया गया था, लेकिन वहां बातचीत के बजाय खूनी संघर्ष हो गया। समाज के वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में हो रही यह बैठक अचानक हिंसक रूप ले लेगी, इसका अंदेशा किसी को नहीं था।

इस हत्याकांड से कोलार इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में भाई की आंखों के सामने छोटे भाई की हत्या

Bhopal, MP

घटना उस समय हुई जब सूरज अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में चाय पी रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कहासुनी हुई और फिर मामला इस कदर बिगड़ा कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को बुला लिया और देखते ही देखते चाकूबाजी शुरू हो गई।

इस हमले में 23 वर्षीय आकाश गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वारदात के बाद कोलार थाना क्षेत्र में तनाव का माहौल फैल गया। मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और देर रात तक प्रदर्शन करते रहे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया।

पुलिस ने अवध राठौड़ और तरुण कुशवाह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो घटना की जड़ एक युवती से जुड़ा विवाद था। दोनों पक्षों को समझौते के लिए चाय दुकान पर बुलाया गया था, लेकिन वहां बातचीत के बजाय खूनी संघर्ष हो गया। समाज के वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में हो रही यह बैठक अचानक हिंसक रूप ले लेगी, इसका अंदेशा किसी को नहीं था।

इस हत्याकांड से कोलार इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/younger-brother-murdered-in-front-of-brothers-eyes-in-bhopal/article-25562

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.