इंदौर जल संकट पर यूथ कांग्रेस की ‘जन अधिकार यात्रा’ कल से: दूषित पानी से मौतों पर सरकार को घेरा, मुआवजे की मांग तेज

भोपाल (म.प्र.)

On

युवा कांग्रेस का आरोप—पानी से हुई मौतें हादसा नहीं, प्रशासनिक लापरवाही; मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग

इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने के मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने ऐलान किया है कि 28 जनवरी से इंदौर में ‘जन अधिकार न्याय यात्रा’ निकाली जाएगी। यह पदयात्रा जल संकट, प्रशासनिक लापरवाही और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतें किसी दुर्घटना का नतीजा नहीं, बल्कि “प्रशासनिक विफलता और सरकारी लापरवाही” का परिणाम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस पूरे मामले में सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है।

यश घनघोरिया के अनुसार, सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़े जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते। उन्होंने दावा किया कि अब भी हजारों लोग प्रभावित हैं और 200 से 250 मरीज विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। इसके बावजूद न तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हुई और न ही पीड़ित परिवारों को पर्याप्त राहत दी गई।

मुआवजे और जवाबदेही की मांग

युवा कांग्रेस ने मांग की है कि दूषित पानी से जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही, जल आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

घनघोरिया ने याद दिलाया कि 2 जनवरी को यूथ कांग्रेस ने इंदौर नगर निगम का घेराव किया था, लेकिन उसके बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हाल ही में महू में भी इसी तरह की घटना सामने आई, जहां दूषित पानी से कई लोग बीमार पड़े और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

नेताओं के बयानों पर नाराजगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा कांग्रेस ने मंत्रियों और महापौर के बयानों पर भी आपत्ति जताई। घनघोरिया ने कहा कि पीड़ितों को लेकर इस्तेमाल की गई भाषा न केवल असंवेदनशील है, बल्कि जनता की भावनाओं का अपमान भी है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में इस तरह के बयान स्वीकार्य नहीं हैं और सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करते हैं।

युवा कांग्रेस ने घोषणा की कि 28 जनवरी से 5 फरवरी तक ‘जन अधिकार न्याय पदयात्रा’ निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत इंदौर की नौ विधानसभा क्षेत्रों से होगी। यात्रा का शुभारंभ माता अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि इस यात्रा में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे।

युवा कांग्रेस का दावा है कि यह पदयात्रा केवल विरोध नहीं, बल्कि प्रभावित नागरिकों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

----------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/youth-congresss-jan-adhikar-yatra-on-indore-water-crisis-from/article-44465

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.