बिस्किट फैक्ट्री में आग लगने से युवक की मौत, 30 करोड़ का नुकसान

BHIND, MP

मध्य प्रदेश के भिंड में एक बिस्किट फैक्ट्री में आग लग गई. घटना के दौरान फैक्ट्री में 80 कर्मचारी काम कर रहे थे. हालांकि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है.

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में आग लगने से एक युवक (22 वर्षीय) की मौत हो गई. युवक की मौत दम घुटने से हुई है. इस आगजनी से लगभग 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. सूचना के बाद मौके पर 11 दमकल की गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले लिया. हालांकि 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका.

भिंड में बिस्किट फैक्ट्री में लगी आग

आग रविवार सुबह 5:30 बजे लगी है. सूचना के बाद मौके पर 11 दमकल की गाड़ियां पहुंची. हालांकि तब तक लगभग 30 करोड़ रुपये का माल जलकर राख हो गया है. यह मामला मालनपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. 

अधिकारियों के अनुसार, भिंड से लगभग 60 किलोमीटर दूर मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में विक्रम आर्य फूड प्रोडक्ट्स की क्रैकजैक बिस्कुट इकाई में सुबह करीब 5:30 बजे आग लग गई.

दम घुटने से एक युवक की मौत

गोहद के उप संभागीय मजिस्ट्रेट पराग जैन ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि घटना के समय इकाई में करीब 80 कर्मचारी रात्रि पाली में काम कर रहे थे, जिनमें से एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई. मृतक की पहचान देशराज सिंह के रूप में हुई है.

जैन ने आगे बताया कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की एक गाड़ी समेत 11 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

एसडीएम ने बताया कि बिस्किट बनाने वाली इकाई की इमारत और मशीनरी क्षतिग्रस्त हो गई. बिस्किट में इस्तेमाल होने वाले तेल के कारण आग फैली होगी. उन्होंने कहा कि आग ने 100 मीटर के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेकर भारी तबाही मचाई.

30 करोड़ का सामान जलकर राख

जिलाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मशीनरी और अन्य वस्तुओं को हुए नुकसान का तत्काल पता नहीं चल सका है, हालांकि अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, 30 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि आग लगने की किसी भी संभावित घटना को रोकने के लिए बिस्किट के पैकेट को अलग कर दिया गया है. दोपहर दो बजे आग पर काबू पा लिया गया. विक्रम आर्य फूड प्रोडक्ट्स पारले के लिए क्रैकजैक ब्रांड के बिस्किट बनाती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बिस्किट फैक्ट्री में आग लगने से युवक की मौत, 30 करोड़ का नुकसान

BHIND, MP

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में आग लगने से एक युवक (22 वर्षीय) की मौत हो गई. युवक की मौत दम घुटने से हुई है. इस आगजनी से लगभग 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. सूचना के बाद मौके पर 11 दमकल की गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले लिया. हालांकि 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका.

भिंड में बिस्किट फैक्ट्री में लगी आग

आग रविवार सुबह 5:30 बजे लगी है. सूचना के बाद मौके पर 11 दमकल की गाड़ियां पहुंची. हालांकि तब तक लगभग 30 करोड़ रुपये का माल जलकर राख हो गया है. यह मामला मालनपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. 

अधिकारियों के अनुसार, भिंड से लगभग 60 किलोमीटर दूर मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में विक्रम आर्य फूड प्रोडक्ट्स की क्रैकजैक बिस्कुट इकाई में सुबह करीब 5:30 बजे आग लग गई.

दम घुटने से एक युवक की मौत

गोहद के उप संभागीय मजिस्ट्रेट पराग जैन ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि घटना के समय इकाई में करीब 80 कर्मचारी रात्रि पाली में काम कर रहे थे, जिनमें से एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई. मृतक की पहचान देशराज सिंह के रूप में हुई है.

जैन ने आगे बताया कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की एक गाड़ी समेत 11 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

एसडीएम ने बताया कि बिस्किट बनाने वाली इकाई की इमारत और मशीनरी क्षतिग्रस्त हो गई. बिस्किट में इस्तेमाल होने वाले तेल के कारण आग फैली होगी. उन्होंने कहा कि आग ने 100 मीटर के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेकर भारी तबाही मचाई.

30 करोड़ का सामान जलकर राख

जिलाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मशीनरी और अन्य वस्तुओं को हुए नुकसान का तत्काल पता नहीं चल सका है, हालांकि अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, 30 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि आग लगने की किसी भी संभावित घटना को रोकने के लिए बिस्किट के पैकेट को अलग कर दिया गया है. दोपहर दो बजे आग पर काबू पा लिया गया. विक्रम आर्य फूड प्रोडक्ट्स पारले के लिए क्रैकजैक ब्रांड के बिस्किट बनाती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/youth-dies-30-crores-due-to-fire-in-biscuit-factory/article-9315

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.