शादी समारोह में मातम: फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के हर्राखेड़ा क्षेत्र में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक 20 वर्षीय युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा एक फार्म हाउस में हुआ जहां युवक अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने गया था। मृतक की पहचान कबीटपुरा निवासी अयान अहमद के रूप में हुई है।

शादी की रौनक के बीच हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार अयान दिनभर शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था और समारोह शुरू होने से पहले कुछ दोस्तों के साथ फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में नहाने चला गया। इसी दौरान वह स्लाइड के ज़रिए सीधे गहरे पानी में उतर गया और फिर ऊपर नहीं आ सका।

वीडियो में नजर नहीं आया डूबता हुआ युवक
हादसे का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें पूल के आसपास युवक दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी को यह आभास नहीं हुआ कि अयान डूब रहा है। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया, तो एक साथी को संदेह हुआ। तब जाकर सभी ने मिलकर उसे पानी से बाहर निकाला।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
अयान को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर के लिए वह होश में भी आया। हालांकि उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी और शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अयान अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी असामयिक मौत से परिजन सदमे में हैं और घर में मातम का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने फार्म हाउस पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़े वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 May 2025 By दैनिक जागरण

शादी समारोह में मातम: फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत

Bhopal, MP

शादी की रौनक के बीच हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार अयान दिनभर शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था और समारोह शुरू होने से पहले कुछ दोस्तों के साथ फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में नहाने चला गया। इसी दौरान वह स्लाइड के ज़रिए सीधे गहरे पानी में उतर गया और फिर ऊपर नहीं आ सका।

वीडियो में नजर नहीं आया डूबता हुआ युवक
हादसे का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें पूल के आसपास युवक दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी को यह आभास नहीं हुआ कि अयान डूब रहा है। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया, तो एक साथी को संदेह हुआ। तब जाकर सभी ने मिलकर उसे पानी से बाहर निकाला।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
अयान को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर के लिए वह होश में भी आया। हालांकि उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी और शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अयान अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी असामयिक मौत से परिजन सदमे में हैं और घर में मातम का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने फार्म हाउस पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़े वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/youth-dies-due-to-drowning-in-swimming-pool-of-mourning/article-22695

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.