- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मुरैना: पुलिस दबिश के दौरान युवक नदी में कूदा, डूबने से मौत
मुरैना: पुलिस दबिश के दौरान युवक नदी में कूदा, डूबने से मौत
Morena, MP
मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के चौखुटी गांव में बुधवार शाम को पुलिस की जुआ पकड़ने की कार्रवाई के दौरान एक युवक आसन नदी में कूद गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद युवक की तलाश रात भर जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव नदी से बरामद किया।
स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सही समय पर कार्रवाई की जाती, तो युवक की जान बच सकती थी। मृतक का नाम भरत गुर्जर बताया गया है। परिजन युवक के शव को नूराबाद थाना परिसर में रखकर थाना प्रभारी अतुल सिंह और संबंधित आरक्षकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
घटना का विवरण
पुलिस को सूचना मिली थी कि चौखुटी गांव में जुआ फड़ चल रहा है। इस पर नूराबाद पुलिस की टीम बुधवार शाम लगभग 5 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस की उपस्थिति देख जुआ खेलने वाले लोग भगदड़ करने लगे। इसी दौरान भरत गुर्जर पास बह रही आसन नदी में कूद गया।
ग्रामीणों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जैसे ही लापता होने की खबर फैली, गांव में गुस्सा और आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने रात में नूराबाद थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया।
पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना प्रभारी अतुल परिहार और आरक्षक पवन गुर्जर माता विसर्जन में ड्यूटी पर होने के बावजूद चौखुटी गांव में जुआ पकड़ने पहुंच गए। पुलिस की अचानक उपस्थिति से भगदड़ मची, जिसके चलते भरत गुर्जर नदी में कूद गया और उसकी मौत हो गई।
एसडीओपी बानमौर अनिल मुंदड़ा ने बताया कि पुलिस को जुए की सूचना मिली थी और इसी आधार पर कार्रवाई की गई। भगदड़ के दौरान युवक नदी में कूद गया था, जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार सुबह सफलतापूर्वक की और शव बरामद किया।
परिजन अब भी थाना परिसर में शव रखकर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए