बड़वानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा घायल

Barwani, MP

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अंजड़ थाना क्षेत्र के मंडवाड़ा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 काम पर जा रहे थे बाइक सवार

हादसे में मृत युवक की पहचान हुकुम पिता नत्थू धनगर (निवासी तलवाड़ा डेब) के रूप में हुई है। वह अपने साथी महेश पिता गोकुल धनगर के साथ बाइक पर सवार होकर बड़वानी की ओर काम पर जा रहा था। तभी मंडवाड़ा के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

एम्बुलेंस नहीं आई, निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद दोनों घायलों को सड़क किनारे पड़ा देख राहगीरों ने एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाई। अंततः स्थानीय लोगों ने निजी वाहन की मदद से दोनों को अंजड़ सिविल अस्पताल पहुचाया। लेकिन तब तक हुकुम धनगर की मौत हो चुकी थी।

घायल महेश धनगर की हालत गंभीर है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एम्बुलेंस सेवाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजामों की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बड़वानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा घायल

Barwani, MP

 काम पर जा रहे थे बाइक सवार

हादसे में मृत युवक की पहचान हुकुम पिता नत्थू धनगर (निवासी तलवाड़ा डेब) के रूप में हुई है। वह अपने साथी महेश पिता गोकुल धनगर के साथ बाइक पर सवार होकर बड़वानी की ओर काम पर जा रहा था। तभी मंडवाड़ा के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

एम्बुलेंस नहीं आई, निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद दोनों घायलों को सड़क किनारे पड़ा देख राहगीरों ने एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाई। अंततः स्थानीय लोगों ने निजी वाहन की मदद से दोनों को अंजड़ सिविल अस्पताल पहुचाया। लेकिन तब तक हुकुम धनगर की मौत हो चुकी थी।

घायल महेश धनगर की हालत गंभीर है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एम्बुलेंस सेवाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजामों की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/youth-killed-due-to-unknown-vehicle-collision-in-barwani/article-26494

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.