- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रीवा में मछली मारने गया युवक डूबा, मौत संदिग्ध; परिजनों ने दोस्तों पर जताया हत्या का शक
रीवा में मछली मारने गया युवक डूबा, मौत संदिग्ध; परिजनों ने दोस्तों पर जताया हत्या का शक
Rewa,MP
करही नदी में मछली मारने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मामला संदिग्ध परिस्थितियों में होने से परिजनों ने दोस्तों पर ही हत्या का संदेह जताया है।
घटना ऐसे हुई
जानकारी के अनुसार, शिव नगर वार्ड क्रमांक 10 निवासी लकी सोंधिया सोमवार दोपहर अपने पांच दोस्तों के साथ नदी में मछली मारने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह नदी से लकी का शव बरामद हुआ।
परिजनों का आरोप
मृतक के भाई रवि सोंधिया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लकी के साथ गए उसके दोस्त मोनू सोंधिया और अन्य ने ही हत्या कर दी है। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस की जांच
सिविल लाइन थाना प्रभारी के अनुसार, फिलहाल मामला दुर्घटना मानकर मर्ग कायम किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए