तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका: 10 मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jagran Desk

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमिलारम क्षेत्र में सोमवार सुबह एक फार्मास्युटिकल कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में अब तक 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं। रिएक्टर यूनिट में हुए इस विस्फोट ने पूरे संयंत्र में अफरा-तफरी मचा दी।

हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि कई मजदूर 100 मीटर दूर तक जा गिरे

अचानक तेज रिएक्शन से हुआ विस्फोट?

घटना सुबह करीब 7 बजे की है जब रिएक्टर में रसायन मिलाने के दौरान अचानक रिएक्शन तेज हो गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। अभी तक धमाके के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैक्ट्री की एक दीवार ढह गई और रिएक्टर यूनिट पूरी तरह तबाह हो चुकी है।

मलबे में दबे मजदूर, रेस्क्यू जारी

फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और मलबे को हटाने के लिए अर्थमूवर्स की मदद ली जा रही है। अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है जबकि 5 शव मलबे से बरामद किए जा चुके हैं। कुछ मजदूरों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।

घायलों की हालत गंभीर

विस्फोट में कई मजदूर 20% से 50% तक झुलस गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

65 देशों में एक्सपोर्ट करती है कंपनी

सिगाची इंडस्ट्रीज वर्ष 1989 से माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज (MCC) का निर्माण कर रही है, जिसका उपयोग फार्मा और कॉस्मेटिक उद्योगों में होता है। कंपनी के उत्पाद 65 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं। देशभर में इसकी 5 इकाइयां हैं, जिनमें 100 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

शेयर बाजार में गिरावट

इस हादसे का असर कंपनी के स्टॉक पर भी पड़ा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर में 9.89% की गिरावट दर्ज की गई और यह ₹49.72 प्रति शेयर पर कारोबार करता देखा गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका: 10 मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jagran Desk

हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि कई मजदूर 100 मीटर दूर तक जा गिरे

अचानक तेज रिएक्शन से हुआ विस्फोट?

घटना सुबह करीब 7 बजे की है जब रिएक्टर में रसायन मिलाने के दौरान अचानक रिएक्शन तेज हो गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। अभी तक धमाके के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैक्ट्री की एक दीवार ढह गई और रिएक्टर यूनिट पूरी तरह तबाह हो चुकी है।

मलबे में दबे मजदूर, रेस्क्यू जारी

फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और मलबे को हटाने के लिए अर्थमूवर्स की मदद ली जा रही है। अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है जबकि 5 शव मलबे से बरामद किए जा चुके हैं। कुछ मजदूरों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।

घायलों की हालत गंभीर

विस्फोट में कई मजदूर 20% से 50% तक झुलस गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

65 देशों में एक्सपोर्ट करती है कंपनी

सिगाची इंडस्ट्रीज वर्ष 1989 से माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज (MCC) का निर्माण कर रही है, जिसका उपयोग फार्मा और कॉस्मेटिक उद्योगों में होता है। कंपनी के उत्पाद 65 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं। देशभर में इसकी 5 इकाइयां हैं, जिनमें 100 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

शेयर बाजार में गिरावट

इस हादसे का असर कंपनी के स्टॉक पर भी पड़ा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर में 9.89% की गिरावट दर्ज की गई और यह ₹49.72 प्रति शेयर पर कारोबार करता देखा गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/10-workers-killed-by-10-workers-in-telangana-chemical-factory/article-26045

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.